भोपालगढ़ के गांव में गाय को टक्कर मारने पर बवाल : दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज

18 गिरफ्तार, दो मुकदमे दर्ज, थाने पर भारी पुलिस और आरएसी का जाब्ता तैनात

भोपालगढ़ के गांव में गाय को टक्कर मारने पर बवाल : दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज

गाय के एक्सीडेंट के मामले में गाड़ी ड्राइवर को आसोप थाने में गिरफ्तारी किया गया। 

भोपालगढ़। नागलवास गांव में रविवार शाम एक चार पहिया वाहन ने गाय को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने वाहन का पीछा किया। चालक गाड़ी छोड़कर अपने परिचित के घर में छिप गया। गुस्साए लोग वहां पहुंच गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। माहौल बिगड़ गया। पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान एक युवक के सिर में चोट लगी। खून बहने लगा। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद गोभक्त कार्यकर्ता थाने पहुंचे। दूसरी ओर से भी लोग थाने आ गए। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी शुरू हो गई। पुलिस ने सड़क पर लाठियां बजाकर भीड़ को खदेड़ा। इसी बीच एक पक्ष ने दूसरे पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। शाम को दूसरा पक्ष थाने के बाहर धरने पर बैठ गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगा।

पुलिस ने फिर लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया। युवक घायल हो गया। खून बहने लगा। लोग फिर से थाने के बाहर जुट गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अंधेरा होते-होते भीड़ फिर जमा हो गई। उसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। इससे पहले दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी थाने लाया गया। भोपालगढ़ थाने के बाहर देर रात तक ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। पुलिस अधिकारी समझाइश में जुटे रहे। डिप्टी भूराराम खिलेरी, सीआई मांगीलाल विश्नोई अतिरिक्त जाब्ते के साथ पहुंचे। आसोप और खेड़ापा थानों की टीमें भी मौके पर पहुंची। देर रात एडिशनल एसपी लखावत आरएसी के जाब्ते के साथ पहुंचे। धरना दे रहे लोगों से समझाइश की। रात 11 बजे मामला शांत हुआ।

वृताधिकारी का वीडियो वायरल
घटना के दौरान वृताधिकारी के वीडियो वायरल में वृताधिकारी आम जनता को कहते नजर आ रहे है कि ओमप्रकाश के साथ मेरे निजी प्रॉब्लम है तुम सब निकल जाओ उसके बाद लाठीचार्ज हो जाता है लेकिन निजी प्रॉब्लम की कोई अधिकारी की तरफ से पुष्टि नहीं की गई।

मामले को लेकर दो एफआईआर दर्ज की गई। जिसमें एक हिन्दू पक्ष की ओर से व दूसरी राजकार्य में बाधा डालने की। वहीं अठारह लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। एक पक्ष के दस लोगों की कल रात को जमानत मिल गई। दूसरे पक्ष के लोगों को आज कोर्ट में पेश किया गया। गाय के एक्सीडेंट के मामले में गाड़ी ड्राइवर को आसोप थाने में गिरफ्तारी किया गया। 
- मांगीलाल विश्नोई, थानाधिकारी

Read More यूक्रेनी महिला की दोस्त के घर मौत : 4 दिसम्बर को दोस्त के साथ मुुंबई से आई थी, दूतावास को किया सूचित

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग