संपत्ति का विवाद: सगी बहन को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, मां ने भाग कर बचाई जान

अलसुबह नादड़ी में फै ली सनसनी, हत्यारा भाई फरार

संपत्ति का विवाद: सगी बहन को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, मां ने भाग कर बचाई जान

शहर के निकटवर्ती बनाड़ स्थित नादड़ी विष्णु नगर में आज सुबह एक सगे भाई ने अपनी बहन को गोलियों से भून दिया। बहन को अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। हत्यारा भाई मां को भी मारने के लिए पीछे दौड़ा था, मगर मां ने भाग कर अपनी जान बचा ली। मां पर भी गोली चलाने का संदेह जताया जाता है।

जोधपुर। शहर के निकटवर्ती बनाड़ स्थित नादड़ी विष्णु नगर में आज सुबह एक सगे भाई ने अपनी बहन को गोलियों से भून दिया। बहन को अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। हत्यारा भाई मां को भी मारने के लिए पीछे दौड़ा था, मगर मां ने भाग कर अपनी जान बचा ली। मां पर भी गोली चलाने का संदेह जताया जाता है। हत्यारा भाई सुबह ही कार लेकर आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका निरीक्षण के साथ एफएसएल टीम को भी बुलाया। गोली रिवाल्वर से चलना प्रतीत हुआ है। मौके पर गोलियों के खोल नहीं मिले है। हत्यारे भाई की तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है। दोपहर तक उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया है।


एसीपी मंंडोर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि नादड़ी स्थित विष्णुनगर में निरमा पुत्री बाबूलाल विश्रोई अपनी मां के साथ यहां पर रहती है। आज सुबह साढ़े आठ से पौने नौ बजे के बीच में निरमा का भाई जोलियाली झंवर का रहने वाला श्रवण विश्रोई कार लेकर आया था। वह घर में गया और मां बहन से कुछ बहस होने के बाद रिवाल्वर निकाल कर हमला किया। रिवाल्वर से गोली चलाने लगा तब उसकी मां भाग गई, मगर निरमा अपने को नहीं बचा सकी। उसने निरमा पर गोलियां चला दी। इससे वह मौके पर ही ढेर हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंचे।


पास में खाली प्लॉट पर जाकर मारी तीन गोलियां:
एसीपी राजेंद्र प्रसाद दिवाकर के अनुसार मकान दो प्लॉट पर है। एक पर निर्माण हो रखा है जबकि पास में प्लॉट खाली है। श्रवण सुबह आया और रिवाल्वर निकाल कर हमला किया। उसकी मां बचने के लिए खाली प्लॉट के रास्ते से दरवाजे से भाग गई। मगर निरमा खुद को नही बचा पायी। वह भागने लगी तब खाली पड़े प्लॉट पर ही निरमा पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जाहिरा शरीर पर तीन गोलियां लगना प्रतीत हुआ है।


एफएसएल टीम पहुंची, शव एमजीएच भिजवाया:
घटना की जानकारी पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। जहां पर साक्ष्य जुटाने के साथ शव का निरीक्षण किया गया। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके लिए उसे एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Read More दिन में भी रात जैसी कड़ाके की सर्दी : अगले तीन दिन डेढ़ दर्जन जिलों में घना कोहरा, घटी हाईवे पर विजिबिलिटी


संपत्ति विवाद की आशंका, निरमा शादीसुदा:
प्रथम दृष्टया मामले में संपत्ति विवाद होना बताया जात है। मृतका 28 साल की निरमा शादीसुदा थी और उसका ससुराल फिटकासनी लूणी में आया है। मगर वह अपने पीहर में रह रही थी। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद पहले भी होना सामने आया है। 

Read More हेरिटेज वॉक के साथ बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का रंगारंग आगाज : विदेशी पावणों ने चखा बाजरे का खीचड़ा, राबड़ी, चूरमा, बाजरे की रोटी का स्वाद

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, यात्रियों को परेशानी जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, यात्रियों को परेशानी
जयपुर एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण लगातार चौथे दिन चंडीगढ़ फ्लाइट रद्द रही। दुबई और मुंबई जाने वाली उड़ानें भी...
MSME निर्यात को बढ़ावा: इलेक्ट्रानिक तरीके से डाक के जरिये निर्यात पर प्रशुल्क, कर वापसी के लाभ लागू
Weather Update : प्रदेश में सर्दी का असर कम, कल से छा सकते हैं बादल 
देश की राजधानी के तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी, गुरुग्राम में भीषण ठंड, न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री
अमेरिका का दावा, कहा ग्रीनलैंड को हासिल करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अतिआवश्यक
हीरापुरा बस अड्डे से शुरू हुआ बसों का संचालन, शहर की यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत
नोर्का रूट्स ने ईरान में केरलवासियों के लिए हेल्पडेस्क स्थापित किया, जानें