युद्ध में फंसे इंडियन स्टूडेंट की वतन वापसी शुरू

वायुसेना का स्पेशल विमान IAF-C17 ग्लोब मास्टर रवाना हुआ

युद्ध में फंसे इंडियन स्टूडेंट की वतन वापसी शुरू

यूक्रेन-रूस युद्ध में फंसे इंडियन स्टूडेंट की वतन वापसी शुरू कर दी है। बुधवार देर शाम पोलैंड के रेजजो से 208 इंडियन स्टूडेंट को लेकर वायुसेना का स्पेशल विमान IAF-C17 ग्लोब मास्टर रवाना हुआ। गुरुवार सुबह दिल्ली के हिंडन एयरबेस पर इन्हें उतारा गया।

यूक्रेन-रूस युद्ध में फंसे इंडियन स्टूडेंट की वतन वापसी शुरू कर दी है। बुधवार देर शाम पोलैंड के रेजजो से 208 इंडियन स्टूडेंट को लेकर वायुसेना का स्पेशल विमान IAF-C17 ग्लोब मास्टर रवाना हुआ। गुरुवार सुबह दिल्ली के हिंडन एयरबेस पर इन्हें उतारा गया। अभी सभी स्टूडेंट को राजस्थान हाउस में ठहराया गया है। यहां से सभी को अपने घर के लिए रवाना किया जाएगा। इन सभी स्टूडेंट को लाने के लिए जनरल वीके सिंह ने मोर्चा संभाला था। दरअसल, युद्ध की स्थिति में लवीव में करीब 200 से ज्यादा स्टूडेंट फंस गए थे। इनमें जोधपुर का देव पुरोहित भी था। देव लवीवी यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस थर्ड ईयर का स्टूडेंट है। दिल्ली पहुंचे स्टूडेंट में देव भी शामिल है। देव ने बताया कि इससे पहले 4 दिन तक माइनस 5 डिग्री में रात गुजारी थी। 25 फरवरी को 36 किलोमीटर पैदल सफर तय कर पोलैंड बॉर्डर पर पहुंचे थे। दो दिन यहां रहने के बाद 27 फरवरी को दोबारा लवीव भेज दिया गया था। यहां पहुंचेत ही पता चला कि पोलैंड बॉर्डर से भारतीय स्टूडेंट को निकाला जा रहा है तो कैब करवा उसी दिन पोलैंड बॉर्डर पर पहुंचे। पोलैंड बॉर्डर के रेजजो से सभी को ग्लोब मास्टर में रवाना किया गया।

जनरल वीके सिंह ने संभाला मोर्चा

इन स्टूडेंट में राजस्थान के भी कई स्टूडेंट है। ऑपरेशन गंगा के तहत इसका जिम्मा जनरल वीके सिंह ने संभाला। रवाना होने से पहले उन्होंने सभी स्टूडेंट को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने वतन लौट रहे है। परेशान स्टूडेंट के बीच माहौल बदलने के लिए उन्होंने जोक भी दिया कि यदि परेशान हो जाए तो सीट एक्सजेंज कर सकते हैं। इस पर पता चल जाएगा कि तुम्हारा सच्चा दोस्त कौन है। इस पर सभी स्टूडेंट ने तालियां बजाई और वंदे मातरम के नारे लगाए। दिल्ली एयरपोर्ट पर राजस्थान के स्टूडेंट्स को राजस्थान फाउंडेशन की ओर से रिसीव किया गया। सीएम गहलोत की ओर से सभी को अपने घर भेजने की निशुल्क व्यवस्था की गई है। इसकी मॉनिटरिंग राजस्थान फाउंडेशन के धीरज श्रीवास्तव कर रहे हैं।

 

Read More राजस्थान में नया ट्रैफिक नियम लागू : अब ऑनलाइन ही भरना होगा चालान, पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नए कलेवर में श्याम मसाला : प्रीति जिंटा बनीं ब्रांड एम्बेसडर, देशभर में विस्तार की तैयारी नए कलेवर में श्याम मसाला : प्रीति जिंटा बनीं ब्रांड एम्बेसडर, देशभर में विस्तार की तैयारी
जानी-मानी श्यामधणी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने उत्पाद ‘श्याम किचन मसाले’ को नए कलेवर के साथ बाजार में उतार दिया। मसालों...
देश का पहला बैरियर रहित टोल सिस्टम शुरू : ऑटोमैटिक तरीके से होगी नम्बर प्लेट की पहचान, गडकरी ने कहा- सफर होगा तेज और आसान
उपभोक्ताओं की सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ी कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन पर ई-कॉमर्स पर 6 लाख का जुर्माना, उपभोक्ता की शिकायतों के बाद उठाया कदम
राजस्थान में मौसम ने ली करवट : तेज आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, अंधड़ के कारण दिन में ही अंधेरे में डूबा शहर
भारत में मोबाइल आधारित ‘डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम’ की शुरुआत : करोड़ों लोगों के मोबाइल पर एक साथ बजा सायरन, स्क्रीन पर दिखा एक संदेश 
बरगी बांध क्रू्नर हादसा : मौत से हारी ममता, बेटे को बचाने के लिए अपनी लाइफ जैकेट में सीने से चिपकाया
विकास कार्यों की बैठक में पहले सम्मान फिर मारपीट : सरपंच प्रतिनिधि ने समाज अध्यक्ष को जड़ा थप्पड़, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल