500 किलो गांजा सहित 2 अपराधी गिरफ्तार, पंजाब और हरियाणा में सप्लाई होना था गांजा

उड़ीसा से गांजे की बड़ी सप्लाई हुई

500 किलो गांजा सहित 2 अपराधी गिरफ्तार, पंजाब और हरियाणा में सप्लाई होना था गांजा

जोधपुर रेंज की साइक्लोनर टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

जोधपुर। जोधपुर रेंज की साइक्लोनर टीम ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रेंज की इस टीम ने जोधपुर केा आसोप थाने के सामने रात को एक ट्रक ट्रोला को पकड़ा है। खाली नजर आने वाले इस ट्रोले में वैक्यूम साइड में तहखाना बनाकर बड़ी मात्रा में गांजा लाया जा रहा था। पुलिस की टीम ने ट्रोले से 500 किलो से ज्यादा गांजा बरामद कर, चालक और खलासी को पकड़ा है। पकड़ा गया गांजा उड़ीसा से लाया गया है, जो कि पंजाब और हरियाणा में सप्लाई होना था। अब तक की पूछताछ में सामने आया कि गांजा जेल में बैठे एक अपराधी की तरफ से ऑपरेट कर मंगाया गया है। मारवाड़ में गांजे का कारोबार भी शुरू किया जाना था। बरामद हुए गांजे की अनुमानित कीमत 70-80 लाख रूपए होना बताया गया है।

जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया कि नए साल के जश्र एवं शौक मौज के लिए मारवाड़ में मादक पदार्थों की तस्करी बढऩे की आशंका में साइक्लोनर टीम को सचेत कर रखा है। गोपनीय सूचना मिली कि उड़ीसा से गांजे की बड़ी सप्लाई हुई है, जिस पर साइक्लोनर टीम को सचेत किया गया। पुलिस टीम ने उड़ीसा से ही नजर रखनी शुरू कर दी और पीछा करने लगी। बीच रास्ते एक ढाबे पर टीम रूकी तब संभवत : तस्करों को भनक लग गई कि साइक्लोनर टीम पीछे लगी हुई है, जिस के बाद तस्करों ने अपने फोन बंद कर दिए। उड़ीसा से लाए जा रहे ट्रक जो कि कई सीमाओं व रास्तों से निकला था, बाद में यह ट्रक ट्रोला रात को जोधपुर के आसोप थाने के सामने नाकाबंदी में पकड़ा गया।

ट्रोले में बनाया गया तहखाना :

आईजी रेंज विकास कुमार के अनुसार सबसे बड़ी बात है कि यह ट्रक ट्रोला जोधपुर से खाली गया था और वापिस खाली ही लौटा था। मगर जब साइक्लोनर टीम ने इसका बारिकी से निरीक्षण किया तो पता लगा कि ड्राइवर सीट और वैक्यूम पावर के बीच में एक तहखाना बना हुआ था, जिसमें प्लास्टिक बैज्स नजर आए, जो कि गांजा था।

Read More जंग के बीच दुबई से सुरक्षित लौटे जोधपुर के यात्री

दस और चार किलो के पैकेट बना रखे थे :

Read More जयपुर जिला प्रशासन करेगा माधोराजपुरा स्थित मंदिर श्री खेड़ापति बालाजी का संचालन: जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने प्रबंधन एवं संचालन समिति का किया गठन

ट्रक के तहखाने में दस- दस किलो की 42 और 4 -4 किलो के 20 पैकेट बना रखे थे। यानी तकरीबन 5 क्विलंट से ज्यादा गांजा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत 70-80 लाख रूपए है।

Read More  अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त

दो लोगों को पकड़ा :

आईजी रेंज विकास कुमार ने बताया कि भोपालगढ़ के रहने वाले नरेश पुत्र जय किशन एवं चैनाराम पुत्र पेमाराम को गिरफ्तार किया गया है,जिन से पूछताछ चल रही है।

जेल में बैठा अपराधी कर रहा ऑपरेट :

अभी तक पूछताछ में सामने आया कि जेल में बैठा अपराधी यह सब ऑपरेट कर रहा था। उसने यहां से खाली ट्रक ट्रोला भिजवाया और वापिस खाली मंगाया। ट्रक ट्रोले की अनुमानित कीमत 50 लाख है और तेल-टोल पर तकरीबन 1.50 लाख खर्च कर रिस्क खेला है। जेल में बैठे अपराधी का नाम सामने आया है, जिस को नामजद कर पकड़ा जाएगा।

एनसीबी के साथ मिलकर करेंगे कार्रवाई :

इतने बड़े स्तर पर गांजे का मारवाड़ में आकर कारोबार शुरू कर बाद में उसे पंजाब और हरियाणा में भेजे जाने की योजना में बड़े रैकेट का पता लग सकता है। इसके लिए रेंज पुलिस नारकोटिक्स विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई करेगी।

उड़ीसा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से होती है गांजे की सप्लाई :

आरंभिक पड़ताल में रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया कि गांजे की सप्लाई उड़ीसा, आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना से होती है। मारवाड़ के रास्ते उसे कारोबार फैलाने के इरादे से इसकी इतनी बड़ी खेप पकड़ी गई है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह