एक साथ तीन स्थानों पर आग लगी : सुलगी हैण्डीक्राफ्ट की दो फैक्ट्रियां, दमकलों ने कई फेरों के बाद आग को किया काबू

दोपहर में गोदाम में लगी आग

एक साथ तीन स्थानों पर आग लगी : सुलगी हैण्डीक्राफ्ट की दो फैक्ट्रियां, दमकलों ने कई फेरों के बाद आग को किया काबू

इधर दोपहर एक बजे के आस पास मिल्कमैन गली नंबर 8 में एक गोदाम में भी आग की सूचना पर तीन चार गाडिय़ां वहां भेजी गई है।

जोधपुर। शहर में गर्मी बढऩे के साथ ही अब आगजनी की घटनाएं बढऩे लगी है। 12 घंटों में शहर में पांच स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुई है। रात डेढ़ बजे एक साथ तीन स्थानों पर आग लगी। वहीं तडक़े एक गोदाम तो दोपहर एक बजे मिल्कमैन कॉलोनी में भी एक गोदाम में आग लगी। रात भर से शहर में दमकलों ने कई फेरों के बाद आग को काबू किया। फायरमैनों की सजगता से बड़ी आगजनी को काबू पाया जा सका। फायर ऑफिसर बासनी प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया कि रात डेढ़ बजे के आस पास सूचना मिली कि सांगरिया रामनगर में एक फैक्ट्री में आग लगी है। इस पर बाद में बासनी से गाड़ी को भेजा गया। मगर वहां पता लगा कि आग एक साथ तीन जगहों पर लगी है। एक हैण्डीक्राफ्ट फै क्ट्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। वहीं दो अन्य जगहों सोनू देवी की भी हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लगी। इसके पास में ही रविंद्र नाम के एक शख्स की फैक्ट्री में आग लगी थी। उसके यहां पर फौजी टेंट का सामान आदि जलकर नष्ट हो गया।

फायर ऑफिसर प्रशांत सिंह के अनुसार रात डेढ़ बजे आग को काबू पाने के लिए 11 दमकलें भेजी गई। जिसमें बासनी से 3, शास्त्रीनगर-3, नागौरी गेट-1, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड-2, रिको से दो है। तडक़े तक आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया।
इसके बाद तडक़े पांच बजे के आस पास डालीबाई सर्किल के पास में एक गोदाम आग की सूचना मिली। तब बासनी, रिको, शास्त्रीनगर एवं चौपासनी हाउसिंग बोर्ड से दमकलें वहां भेजी गई। आधा दर्जन से ज्यादा दमकलों ने मिलकर आग पर काबू पाया। इस गोदाम में नमकीन का सामान रखा हुआ था।

इधर दोपहर एक बजे के आस पास मिल्कमैन गली नंबर 8 में एक गोदाम में भी आग की सूचना पर तीन चार गाडिय़ां वहां भेजी गई है। सभी आग को काबू करने के लिए चीफ फायर ऑफिसर जलज घसीया, सहायक अग्रि शमन अधिकारी हेमराज शर्मा, बासनी प्रभारी प्रशांत सिंह चौहान के साथ फायरमैन सहदेव, चैनाराम, अमिताब, भोमाराम, रामजीत गुर्जर, भविष्य, रौनक, मोहनयादव, महेंद्र, किशनाराम, अतुल यादव, ओपाराम विश्रोई एवं आसिफ आदि शामिल रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति : कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 21 करोड़ के विकास कार्य, व्यापारियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति : कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 21 करोड़ के विकास कार्य, व्यापारियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कृषि उपज मंडियों के विकास के लिए 21.26 करोड़ रुपए के...
तमिलनाडु में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन : खाई में गिरा पर्यटकों से भरा ट्रैवलर, हादसे में 9 लोगों की मौत
विश्व धरोहर दिवस : जंतर-मंतर में पर्यटकों को मिला नि :शुल्क प्रवेश, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक धरोहर की महत्ता को जाना
प्रदेश में भीषण गर्मी की चेतावनी : अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है बढ़ोतरी, धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना
अंतरराष्ट्रीय विधायी प्रशिक्षण कार्यक्रम : वासुदेव देवनानी ने कहा- सरल भाषा से जनता तक पहुंचे कानून, पारदर्शिता जरूरी
आज रात देश को संबोधित करेंगे मोदी : महिला आरक्षण विधेयक पर रख सकते है अपनी बात, विधेयक के गिरने के लिए विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार
आरएएस-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी : बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, 2391 अभ्यर्थी वरीयता सूची में शामिल