एसीबी ने एएसआई को 5 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
सुरेश चंद 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है
नादौती में भृष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कस्बा शहर पुलिस चौकी के सहायक उप निरीक्षक सुरेश चंद को 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
करौली। नादौती में भृष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कस्बा शहर पुलिस चौकी के सहायक उप निरीक्षक सुरेश चंद को 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी ब्यूरो के उपाधीक्षक अमर सिंह मीणा ने बताया कि परिवादी रणजीत सिंह ने लिखित रिपोर्ट दी कि उसने नादौती थाने में एक मामले में मदद करने की एवज में सुरेश चंद 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है।
मीणा ने बताया कि परिवादी की शिकायत का सत्यापन के बाद परिवादी को पांच हजार रुपए के साथ कस्बा पुलिस चौकी भेजा गया, जहां सुरेश चंद ने पांच हजार रुपए लेकर रख लिए। ब्यूरो टीम ने एएसआई को पांच हजार रुपए बरामद कर के गिरफ्तार कर लिया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 Jun 2026 11:38:40
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा मेडिकल ऑफिसरों को स्क्रीनिंग कमेटी के जरिए सीधे प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर बनाने की प्रक्रिया का...

Comment List