टटलूबाज गैंग के आरोपी गिरफ्तार : लाखों की ठगी के है आरोपी, ऐड चलाकर लोगों को पैसे डबल करने का देते थे झांसा

पैसे मंगाकर देते है नकली नोट 

टटलूबाज गैंग के आरोपी गिरफ्तार : लाखों की ठगी के है आरोपी, ऐड चलाकर लोगों को पैसे डबल करने का देते थे झांसा

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि ने बताया कि गठित टीमों ने अमित नाम के लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि ये 8-10 लोग एक गैंग का संचालन कर रहे हैं।  

जयपुर। जिला दक्षिण पुलिस ने 50 लाख रुपए की ठगी करने वाले 5 आरोपी अमित श्योरान निवासी पिलानी झुन्झुनूं, हर्ष यादव निवासी जोधपुर, सचिन निवासी राजगढ़ हमीरवास चूरू, कमल चौधरी निवासी खतवाड़ी फुलेरा, राहुल डोडवालिया निवासी फुलेरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी जयपुर शहर और ग्रामीण इलाके में 50 से अधिक वारदात कर चुके हैं। इनके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में चार मामले दर्ज हैं। ये सोशल मीडिया साइट्स पर नकली नोट दिखाकर ठगी करते थे। इनके कब्जे से दो थार , एक स्विफ्ट , दो पावर बाइक, पांच मोबाइल बरामद करने के साथ ही 62 हजार रुपए नकद, 3.50 लाख के नकली नोट, प्लास्टिक टेप एवं रस्सी बरामद की है। 

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि ने बताया कि गठित टीमों ने अमित नाम के लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि ये 8-10 लोग एक गैंग का संचालन कर रहे हैं। जिसमें लोगो को वाट्सअप पर कॉल कर के एक रुपए के बदले 5 रुपए का लालच देकर लोगों से रुपए मंगा लेते हैं। इन लोगों ने 3-4 टीमें बना रखी हैं, जो लोगो से रुपए मंगाकर पैसे लेते है, उनके बदले नकली नोट देते हैं, जो व्यक्ति रुपए गिनने की बात करता है तो उसकी वहां से उसको गाड़ी में बैठाकर रिंग रोड व 200 फीट रोड की तरफ  ले जाकर मारपीट कर रुपए छीनकर भगा देते हैं। ये गैंग झोटवाड़ा इलाके में ए मकान में कॉल सेन्टर चलाकर सोशल मीडिया के माध्यम से ऐड चलाकर लोगों को पैसे डबल करने का झांसा देते थे। 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित