कहासुनी ने पकड़ा तूल, हमले में छोटे भाई की हत्या : मृतक के बेटा और बहू भी घायल, 5 के खिलाफ एफआईआर, तीन पुलिस ने हिरासत में लिए

तीन आरोपियों की तलाश जारी

कहासुनी ने पकड़ा तूल, हमले में छोटे भाई की हत्या : मृतक के बेटा और बहू भी घायल, 5 के खिलाफ एफआईआर, तीन पुलिस ने हिरासत में लिए

पत्नी ने मुझे फोन कर घर पर बुला लिया, मैं वापस घर पर आ गया और घर आकर मैंने ताई से गाली गलौज करने का कारण पूछा, इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

टोडाभीम। करौली जिले के ग्राम करीरी में शाम परिवार में भतीजा बहू व ताई सास के बीच हुई कहासुनी के बाद बड़े भाई के परिवारजनों ने छोटे भाई के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में छोटे भाई विजयसिंह मीणा लहूलुहान हो गया, वहीं विजय सिंह के बेटे ऋषिकेश मीणा एवं उसकी गर्भवती पत्नी अनीता को भी चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल विजय, ऋषिकेश और अनीता को टोडाभीम के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने विजय सिंह को मृत घोषित कर दिया। मामल में मृतक के पुत्र ऋषिकेश के पर्चा बयान पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी कैलाशचंद मीणा के अनुसार मृतक के पुत्र ऋषिकेश ने बताया कि 3 मार्च शाम 4:30 बजे मैं और पिता विजय सिंह मीणा घर से पुराने बर्तनों को लेकर ठठेरा की दुकान पर बदलने के लिए चले गए। इस दौरान पीछे से पत्नी अनीता से ताई इमरती देवी ने गाली गलौज की।

जिसे लेकर पत्नी ने मुझे फोन कर घर पर बुला लिया, मैं वापस घर पर आ गया और घर आकर मैंने ताई से गाली गलौज करने का कारण पूछा, इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद ताई ने अपने लड़के प्रदुमन, दामाद खुशीराम पुत्र रामकुंवार मीणा निवासी मच्यान का पुरा थाना महवा, पुत्री रचना व ताऊ कल्लूराम मीणा को बुला लिया। जिन्होंने रात धारदार हथियारों से हमारे घर में घुसकर हमला कर दिया। घायल अवस्था में विजय को टोडाभीम अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया। हमले में मेरे व पत्नी अनीता को भी चोटें आई हैं। पुलिस उपाधीक्षक मुरारीलाल मीणा ने बताया  मामले में पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जिसमें से दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, शेष तीन आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केरल में कांग्रेस का मुख्यमंत्री कौन? केरल में कांग्रेस को सत्ता में वापसी की उम्मीद, सीएम उम्मीदवारी की रेस में थरूर भी केरल में कांग्रेस का मुख्यमंत्री कौन? केरल में कांग्रेस को सत्ता में वापसी की उम्मीद, सीएम उम्मीदवारी की रेस में थरूर भी
केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। सुनील कनुगोलू के सर्वे में विपक्ष के नेता वीडी...
मिडिल ईस्ट में युद्ध पर स्टैंड स्पष्ट करे सरकार : संसद में हो चर्चा, पायलट बोले- चर्चा से भाग रही सरकार
दक्षिण पश्चिम रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई: आरपीएफ ने फरवरी में 51 बच्चों को बचाया 44.8 लाख रुपए का सामान लौटाया
नन्हें खा मेमोरियल क्रिकेट लीग : भदौरिया की जीत में राहुल गर्ग और भवित कुमावत के नाबाद शतक, राजस्थान यूथ को 10 विकेट से हराया
भारत का शुक्रिया! 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने टेक्सस में रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ किया 300 अरब डॉलर की तेल रिफाइनरी का एलान
धूमधाम से मनाई गई शीतला माता की अष्टमी : महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण 
बैंकिंग और आईटी कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजारों मे शुरुआती गिरावट, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन