शराबबंदी को लेकर जागरूकता अभियान

शराबबंदी के समर्थन में मतदान करने की अपील

शराबबंदी को लेकर जागरूकता अभियान

ग्राम पंचायत करीरी में लगभग 5 वर्ष पूर्व जस्टिस फॉर छाबड़ा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा द्वारा शराबबंदी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया था, जिसके चलते संपूर्ण ग्राम पंचायत के निवासियों ने मतदान प्रकिया को अपना कर शराबबंदी कराने का मन बनाया

टोडाभीम। ग्राम पंचायत करीरी में लगभग 5 वर्ष पूर्व जस्टिस फॉर छाबड़ा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा द्वारा शराबबंदी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया था। इसके चलते संपूर्ण ग्राम पंचायत के निवासियों ने मतदान प्रकिया को अपना कर शराबबंदी कराने का मन बनाया। 30 मई को उक्त ग्राम पंचायत करीरी में मतदान होना है। इसी क्रम में पूनम अंकुर छाबड़ा ने करीरी ग्राम, खानपुर, मेरड़ा ग्राम व गाजीपुर ग्राम में घर-घर जाकर पीले चावल बांटे और सभी से शराबबंदी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान ग्राम की महिलाओं ने पूनम अंकुर छाबड़ा का शॉल ओढ़ाकर फूलों के साथ स्वागत सत्कार किया। युवा वर्ग ने पूनम अंकुर छाबड़ा के नेतृत्व में जनसम्पर्क करते हुए शराबबंदी के नारे लगाए, जिससे पूरा गांव शराबबंदी के नारों से गूंज उठा। पूनम अंकुर छाबड़ा ने करीरी में आयोजित सभा मे लोगो से अपील करते हुए आग्रह किया कि नशा परिवार को नष्ट कर देता है नशे को ना कहना है और अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए 30 मई को सबको साथ लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान कर करीरी ग्राम  पंचायत को शराबमुक्त बनाने में आपकी सक्रिय भूमिका निभानी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित