जयपुर के जादूगर और दिल्ली के बाजीगर झूठ बोलने के उस्ताद: PM मोदी

जयपुर के जादूगर और दिल्ली के बाजीगर झूठ बोलने के उस्ताद: PM मोदी

पीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुुुए कहा कि जयपुर के जादूगर और दिल्ली के बाजीगर झूठ बोलने के उस्ताद है। कांग्रेस ने बीजेपी की योजनाओं को बंद किया। मैंने दिल्ली से करो़ड़ों रुपये भेजे थे।

करौली। पीएम मोदी ने करौली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान महिलाओं की मान-मर्यादाओं के लिए मर-मिटने वालों की भूमि है। लेकिन जब कानून का डर नहीं रहता तब सबसे ज्यादा नुकसान हमारी माताओं-बहनों-बेटियों को उठाना पड़ता है। कांग्रेस ने जोधपुर और करौली को दंगों की आग में झोंकने का काम किया। कितनों का व्यापार चौपट हो गया। दंगो के आरोपी मुख्यमंत्री के आवास पर दावत करते हैं। जो अपराधियों को दावत देती है, क्या वो कांग्रेस आपकी रक्षा कर सकती है? राजस्थान के विकास के लिए शांति और सुरक्षा जरुरी है। जब से यहां कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से राजस्थान में हर तीज-त्योहार के दौरान दंगे होते रहे हैं। यहां पत्थरबाजी में कई लोग लहूलुहान हो गए। अगर आप लोगों को सुरक्षा नहीं मिलती है तो पैसा किस काम का है। 

पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब पक्की गारंटी है। मोदी की गारंटी है कि हर बहन का घर नल से जुड़ेगा। पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा की जाएगी। पीएम ने कहा कि किसानों का कल्याण केवल बीजेपी ही कर सकती है। चुन-चुनकर कांग्रेस की सफाई होगी। राजस्थान के हर कोने में पक्की सफाई होगी। कांग्रेस का जाना तय है।

पीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुुुए कहा कि जयपुर के जादूगर और दिल्ली के बाजीगर झूठ बोलने के उस्ताद है। कांग्रेस ने बीजेपी की योजनाओं को बंद किया। मैंने दिल्ली से करो़ड़ों रुपये भेजे थे। कांग्रेस केंद्र की दिल्ली की मीटिंग में शामिल नहीं हुई। हम लोगों को ध्यान में रखकर योजना बना रहे हैं। राजस्थान में कमल का फूल खिलना तय है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग