इस बार घर में विराजेंगे इकोफ्रेंडली बप्पा

छोटी-बड़ी प्रतिमाएं साकार करने में जुटे शहर के मूर्तिकार

इस बार घर में विराजेंगे इकोफ्रेंडली बप्पा

शहर के मूर्तिकार इस बार भगवान गणेश के अनेक रूपों में इको फ्रेंडली मूर्ति बना रहे हैं।

कोटा। बप्पा की आगमन में अभी 37 दिन शेष है लेकिन शहर में इन दिनों मूर्तिकार बाप्पा के आगमन की तैयारियों में जोरो से जुटे हुए है। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर बप्पा को विराजित किया जाएगा। इसको लेकर  नौ इंज से लेकर 12 फीट की मूर्तियां तैयार की जा रही है। शहर में पिछले कुछ सालों मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग बढ़ने से इस बार एक माह पूर्व ही कोलकत्ता से बढ़ी संख्या में मूर्तिकार सीएडी रोड व घोडेवाले बाबा चाराहे के आसपास अपना डेरा जमाकर मूर्तियों को आकार देने में जुटे हुए है। शहर में  पहले से कहीं अधिक जागरूक लोगों की मांग के अनुसार शहर में मूर्तिकार इको फ्रेंडली प्रतिमाएं बनाने में जुटे हुए है। सरकार की ओर से इस वर्ष ऊंचाई संबंधी कोई विशेष दिशा निर्देश नहीं होने से प्रमुख पांडालों की ओर से बड़ी-बड़ी प्रतिमाओं के भी ऑर्डर मिले हैं। लोगों के उत्साह और अब तक मिले ऑर्डर के आधार पर मूर्तिकारों ने बताया कि इस वर्ष बीते वर्षों की तुलना में अधिक मूर्तियां बनाई जा रही हैं। 

अनेक रूप में तैयार हो रही इको फ्रेंडली मूर्ति
शहर के मूर्तिकार इस बार भगवान गणेश के अनेक रूपों में इको फ्रेंडली मूर्ति बना रहे हैं। मूर्ति कलाकार कालूराम ने बताया कि  4 से लेकर 8 फुट की मूर्ति बनाई जा रही है।  मूर्ति बनाने वाले कलाकार कम होने से अब नए प्रतिदिन कलाकारों द्वारा 15 घंटे मेहनत से काम किया जा रहा है। 
 
अब मूर्ति कलाकार मिलना भी हो रहा मुश्किल 
मूर्तिकार राजेश ने बताया कि प्लास्टर आॅफ पेरिस की मूर्तियों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। मिट्टी मूर्ति बनाने वाले कलाकर अब कम हो रहे है। नई पीढ़ी तो इस काम को करना छोड़ ही दिया है। पीढ़ी दर पीढ़ी हमारा मूर्ति बनाने का काम है लेकिन अब नई पीढ़ी इसमें रुचि कम होती जा रही है। कई बार तो मेहनत के दाम भी पूरे नहीं मिल पाते है। 

सामग्री महंगी होने से कीमतें 20 फीसदी तक बढ़ेगी
मूर्तिकार सोनू ने बताया पिछले साल के मुकाबले इस बार तनस, बांस, मिट्टी, पेंट की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। इसलिए मूर्तियों की कीमतें भी 20 प्रतिशत तक बढ़ेगी।  गणेश उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और ऑर्डर भी अच्छे मिल रहे हैं। 12 फुट की बड़ी मूर्ति को 4 कलाकारों के जरिए 15 दिन में तैयार किया जा रहा है। 12 फुट की मूर्ति 80 से 1 लाख रुपए तक की लागत तैयार होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई