नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 20 साल की जेल, जानें पूरा मामला

एक लाख दस हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 20 साल की जेल, जानें पूरा मामला
आरोपी बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ बाइक पर ले गया था।

कोटा। दो साल पहले नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में मंगलवार को पोक्सो क्रम संख्या पांच के न्यायाधीश प्रेमराज सिंह चन्द्रावत ने आरोपी सुरेश मीणा को दोषी मानते हुए बीस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने आरोपी पर एक लाख दस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी के खिलाफ पीड़िता के पिता ने पुलिस थाना कैथून में रिपोर्ट दी थी।
 
विशिष्ट लोक अभियोजक महेश चंद चंदवानी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 26 मार्च 2024 को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया था कि उसके बच्चे रात को खाना खाकर सो गए थे। सुबह  करीब 6 बजे देखा तो उसकी छोटी बेटी जो कक्षा आठ में गांव में ही पढ़ती है वह गायब थी।  बिना बताए कहीं चली गई।  पुत्री को तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा । रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अपहरण सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। अनुसंधान के दौरान बालिका को पुलिस ने 27 मार्च 2024 को आरोपी सुरेश मीणा के पास से दस्तयाब किया। बालिका के बयान  और मेडिकल के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धारा जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 पुलिस  अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी  25 मार्च 2024 की रात दस से सुबह दस बजे के बीच फरियादी के घर से उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया । जोगणिया माता चित्तौडगढ़ में एक कमरा किराए पर लिया  उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में  आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया। ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कई गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी सुरेश मीणा को दोषी मानते हुए बीस साल के कठोर करावास की सजा से दंडित किया और एक लाख दस हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद