दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की जेल

30000 का जुर्मांना

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की जेल

पीड़िता की मां ने पुलिस थाना चेचट में आरोपी के खिलाफ उसकी दिव्यांग (मूक -बधिर) पुत्री के साथ खेत में दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

कोटा।  शहर की पोक्सो कोर्ट  क्रम  पांच ने मंगलवार को दिव्यांग (मूक -बधिर) युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई । न्यायालय ने आरोपी पर 30000 का जुमार्ना भी लगाया। इस मामले पीड़िता की मां ने पुलिस थाना चेचट  में   आरोपी पीरू लाल उर्फ पीरू (36) निवासी चेचट के खिलाफ उसकी  19 वर्षीय  दिव्यांग (मूक -बधिर)  पुत्री के साथ  खेत में दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था।विशिष्ट लोक अभियोजक सुरेश कुमार वर्मा  ने बताया कि पीड़िता की मां ने 12 अक्टूबर 2020 को चेचट थाने में शिकायत दी थी जिसमें बताया था कि उसकी बेटी  दिव्यांग (मूक -बधिर)  है। इशारों में समझती व समझाती है। पति की मौत के बाद मेहनत मजदूरी करती हूं। 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे  खेत में मजदूरी के लिए गई थी। बेटी घर पर अकेली थी। शाम को काम खत्म करके वापस लौटी तो बेटी घर में नही थी।  आसपास तलाश किया लेकिन कहीं नहीं मिली। थोड़ी देर बाद बेटी रोती हुई आई। उसके पीछे पीरू भी था।  मुझे देखकर भाग गया। बेटी ने उल्टी सलवार पहनी हुई थी। उसने पीरू के मकान की तरफ इशारा किया। पीरू ने उसकी बेटी से दुष्कर्म किया है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में चार्जशीट पेश की। कोर्ट में 15 गवाहों के बयान कराए गए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

एक साल में 13 लाख लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा : गोदारा ने विभागीय गतिविधियों पर की चर्चा, कहा- लाभार्थियों को जोड़ने की प्रक्रिया को बनाया पारदर्शी  एक साल में 13 लाख लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा : गोदारा ने विभागीय गतिविधियों पर की चर्चा, कहा- लाभार्थियों को जोड़ने की प्रक्रिया को बनाया पारदर्शी 
गिवअप अभियान में सक्षम लोगों के स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा सूची से नाम हटवाने के बाद पिछले एक साल में...
बिहार में धांधली कर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा : वोट चुराने की कर रही है कोशिश, राहुल गांधी ने कहा- विशेष चुनाव पुनरीक्षण को वापस लें सरकार 
आलिया भट्ट की एक्स पर्सनल असिस्टेंट निकली ठग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन, पूर्व छात्र नेताओं के लगाए कटआउट 
भ्रष्टाचार की कीमत जान देकर चुका रहे है लोग : ऐसे खराब पुल गुजरात में कैसे बन रहे हैं, केजरीवाल ने कहा- जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हो कार्रवाई
‘सितारे जमीन पर’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग, दिव्यांगजनों के साथ अविनाश गहलोत ने देखी फिल्म
श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन