कोचिंग छात्रों की आत्महत्या के मामलों में प्रशासन की कार्रवाई, हॉस्टल को किया सीज

कोचिंग छात्रों की आत्महत्या के मामलों में प्रशासन की कार्रवाई, हॉस्टल को किया सीज

कोचिंग छात्र चौधरी महावीर नगर क्षेत्र के जिस हॉस्टल में पिछले काफी समय से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में प्रवेश की तैयारी कर रहा था, उसके उस कक्ष की छत के पंखे के साथ एंटी हैंगिंग डिवाइस तक नहीं लगा हुआ था।

कोटा। राजस्थान के कोटा में कोचिंग छात्रों के आत्महत्या करने के मामले में जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर एक और हॉस्टल को सीज कर दिया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) का परिणाम आने के तत्काल बाद मूल रूप से छत्तीसगढ़ प्रांत के सूरजपुर से कोटा आकर कोचिंग ले रहे छात्र शुभ कुमार चौधरी (18) के आत्महत्या करने के मामले में उस हॉस्टल संचालक की न केवल लापरवाही बल्कि नियमों को तोड़कर हॉस्टल का संचालन करने की बात स्पष्ट रूप से सामने आई है, जहां यह कोचिंग छात्र रह रहा था।   

पुलिस की शुरुआती जांच में ही यह तथ्य सामने आया है कि कोचिंग छात्र चौधरी महावीर नगर क्षेत्र के जिस हॉस्टल में पिछले काफी समय से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में प्रवेश की तैयारी कर रहा था, उसके उस कक्ष की छत के पंखे के साथ एंटी हैंगिंग डिवाइस तक नहीं लगा हुआ था। पिछले साल शहर में कोचिंग छात्रों के आत्महत्या करने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने विधिवत रूप से होस्टल, पेइंग गेस्ट (पीजी) संचालकों को जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में लिखित रूप से यह निर्देश दिया था कि हर हॉस्टल, पेइंग गेस्ट (पीजी) में उन सभी कक्षों की छत पर पंखों के साथ एंटी हैंगिग डिवाइस लगायी जाए।

जिला मजिस्ट्रेट डॉ. रवीन्द्र गोस्वामी ने बताया कि 13 फरवरी को उक्त हॉस्टल में एक छात्र द्वारा कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने हास्टल को सीज करने के आदेश जारी किये गये हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान