एलन कोचिंग के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, 10वीं के परीक्षा परिणाम से नहीं था खुश

परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था

एलन कोचिंग के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, 10वीं के परीक्षा परिणाम से नहीं था खुश

पिछले डेढ़ साल से वह कोटा में अपनी मां के साथ रह रहा था।

कोटा। कोटा शहर में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में  मंगलवार की रात दसवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का मंगलवार को ही सीबीएससी का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आया था। उसके 61 प्रतिशत अंक आए, जिससे वह नाखुश हो गया था। उसने बिहार में दसवीं बोर्ड का एग्जाम दिया था। पिछले डेढ़ साल से वह कोटा में अपनी मां के साथ रहकर एलन कोचिंग संस्थान से कोचिंग कर रहा था। परिजनों ने बुधवार को बिना पोस्टमार्टम के शव को लेने की इच्छा जताई तो लिखित में परिजनों से लेकर शव उन्हें दे दिया गया। 
 
छात्र के मौसा धर्मवीर ने बताया कि 17 वर्षीय छात्र मूलत: बिहार का रहने वाला था और अपनी मां के साथ कोटा स्थित तलवंडी में करीब डेढ़ साल से रह कर दसवीं की एलन से कोचिंग कर रहा था ।दो महीने पहले ही बिहार के जहनाबाद में सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा देने गया था। इसके बाद से कोटा आ गया था। मंगलवार को परीक्षा परिणाम आने के बाद कमरे में चला गया और फांसी लगा ली। उसके दसवीं में 61 प्रतिशत अंक आए थे, जिससे वह खुश नहीं था। 
 
एसआई गोपालाल ने बताया कि निजी अस्पताल से बुधवार को सूचना मिली थी कि एक 17 वर्षीय छात्र की फंसी का फंदा लगाने  पर उपचार के दौरान मौत हो गई है। छात्र ने मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने कमरे में फांसी लगाई थी। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। छात्र बिहार का रहने वाला था और दसवीं कक्षा में पढ़ रहा था। छात्र का मंगलवार को ही शाम को परिणाम आया था, इसके बाद कम नंबरोंं के आने से अहात हो गया और कमरे में जाकर पंखे से लटक गया। जब मां ने देखा तो वह चिल्लाई तो उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए ।उन्होंने बताया कि छात्र के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव लेने की इच्छा पर लिखित में देने पर उन्हें सौंप दिया गया। 
 
इनका कहना है 
इस मामले में एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक गोविंद माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी तथा हैड नीतेश शर्मा को मोबाइल पर काल किया  ,वाट्सएप पर  मैसज व एसएमएस करके टैक्स मैसेज उनका पक्ष जानने के लिए किया गया लेकिन कोई जबाव नहीं दिया गया । 

Post Comment

Comment List

Latest News

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास ड्रोन हमला होने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में...
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत
देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान एसएमएस में तैयार : न्यूनतम दरों पर मिलेगा लाखों का कॉस्मेटिक उपचार, प्रमुख शासन सचिव ने दिए जल्द शुरू करने के निर्देश
जयपुर के कलाकार लाखन सिंह की कला बोलेगी ‘साथ होने’ की भाषा, मुंबई में सोलो प्रदर्शनी 16 मार्च से
कांग्रेस दलित विरोधी सोच वाली पार्टी : सतर्क रहने की जरुरत, मायावती ने कहा- लंबे शासनकाल के दौरान भीमराव आंबेडकर को नहीं दिया उचित सम्मान
प्रदेश में बदले मौसम का दिखा असर : तेज गर्मी और लू से राहत, आंधी के साथ बारिश होने की संभावना; जानें कब बरसेंगे बदरा
राजस्थान स्टेट गैस को आईओटी आधारित स्मार्ट तकनीक के उपयोग पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित डायमण्ड अवार्ड, आईओटी तकनीक से सीएनजी स्टेशन संचालन में नवाचार