कोटा आयुर्वेद कॉलेज का मामला : क्लॉस रूम तैयार नहीं, शुरू कर दिया कॉलेज

ईएसआई डिस्पेंसरी में प्रस्तावित कक्षों में संचालित करना था , बिंल्डिग नहीं हुई हैंड ओवर

कोटा आयुर्वेद कॉलेज का मामला : क्लॉस रूम तैयार नहीं, शुरू कर दिया कॉलेज
कोटा जिले में बिना पूर्व तैयारियों के ही आयुर्वेद कॉलेज का पहला सत्र शुरू हो गया है। जहां अस्थाई रूप से कॉलेज का संचालन करना था वहां का भवन ही अभी तक आयुर्वेद विभाग के हस्तातंरण नहीं हुआ। ऐसे में नये सत्र में आए विद्यार्थियों के लिए क्लास रूम ही नहीं है।

कोटा । कोटा जिले में बिना पूर्व तैयारियों के ही आयुर्वेद कॉलेज का पहला सत्र शुरू हो गया है। जहां अस्थाई रूप से कॉलेज का संचालन करना था वहां का भवन ही अभी तक आयुर्वेद विभाग के हस्तातंरण नहीं हुआ। ऐसे में नये सत्र में आए विद्यार्थियों के लिए क्लास रूम ही नहीं है। इन विद्यार्थियों को आयुर्वेद कॉलेज से संलग्न वैद्य दाऊ दयाल जोशी जिला आयुर्वेद चिकित्सालय तलवंडी में क्लास रूम लगाकर अध्ययन कराया जा रहा है। आयुर्वेद के अधिकारियों ने सत्र शुरू होने से पूर्व क्लॉस रूम की व्यवस्था नहीं करने का खामियाजा अब विद्यार्थियों को उठाना पड़ रहा है। अभी विद्यार्थियों के ग्रीष्मकालीन अवकाश पर जाने बाद से आयुर्वेद विभाग हरकत में आया और अब आनन -फानन प्रस्तावित रूम चालू कराने की जुगाड़ कर रहा है। ईएसआई डिस्पेंसरी में प्रस्तावित कक्षों में कॉलेज संचालन को लेकर आयुर्वेद विभाग के आला अधिकारी मिल चुके लेकिन स्थिति अभी तक जस की तस ही बनी हुई है।

भवन का नहीं हुआ जुगाड़
आयुर्वेद महाविद्यालय का स्थाई भवन नहीं बनने तक ईएसआई डिस्पेंसरी विज्ञान नगर में कॉलेज का संचालन करना था वहीं बच्चों की क्लॉस और अध्ययन करना था। लेकिन विभाग की उदासिनता के चलते अभी तक ईएसआई डिस्पेंसरी का भवन ही विभाग के पास हस्तातंरण नहीं हुआ ऐसे में विद्यार्थियों को आयुर्वेद कॉलेज में ही पढ़ाई कराई जा रहा है।

30 बच्चों को मिला प्रवेश
आयुर्वेद कॉलेज की उप अधीक्षक डॉ. अंजना शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद कॉलेज के पहले सत्र में 30 विद्यार्थियों को प्रवेश मिला है। इनकी पढ़ाई अभी आयुर्वेद अस्पताल के कक्षों में कराई जा रही है। विभाग की ओर से ईएसआई डिस्पेंसरी में कॉलेज शिफ्ट करने प्रयास किए जा रहे है। अभी बच्चें अवकाश गए हुए है।

 अतिरिक्त निदेशक कर चुके निरीक्षण , नहीं जागा विभाग
 प्रशासनिक अतिरिक्त आयुर्वेद निदेशक महेंद्र लोढ़ा  ने 19 मई को आयुर्वेद महाविद्यालय  एवं संलग्न वैद्य दाऊ दयाल जोशी जिला आयुर्वेद चिकित्सालय तलवंडी का निरीक्षण किया था।  साथ ही महाविद्यालय के निर्माण के लिए भूमिका अवलोकन किया एवं विज्ञान नगर स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी में प्रस्तावित कक्षों का जायजा भी लिया। ईएसआई अस्पताल के कक्षों में शीघ्र अध्ययन कराने और वहां कॉलेज शुरू करने के आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए लेकिन उनके आदेश अभी मूर्तरूप नहीं ले सके।

महाविद्यालय के नव निर्माण एवं विकास कार्यो सहित चिकित्सालय की सेवाओं में विस्तार के लिए प्रशासनिक अतिरिक्त निदेशक महेंद्र अरोड़ा  ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए उनको अमल में लाया जा रहा है। नवीन आयुर्वेद महाविद्यालय की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु प्रस्तावित ईएसआई डिस्पेंसरी में कॉलेज संचालन के लिए प्रयास किए जा रहे शीघ्र वहां क्लॉस शुरू हो जाएगी।  
- डॉ. अंजना शर्मा, उपअधीक्षक आयुर्वेद कॉलेज

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता