कोचिंग छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

कोटा में रहकर सेल्फ स्टडी से कर रहा था नीट की तैयारी

कोचिंग छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

छात्र के पिता एमएच खान ने बताया कि तनवीर उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने से परेशान था।

कोटा। कोचिंग नगरी में छात्रों द्वारा आत्महत्या करने के मामले  थमने का नाम नहीं ले रहे । बुधवार को फिर एक छात्र ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र मोहम्मद तनवीर  महाराजगंज यूपी निवासी पिछले ढ़ाई साल से कोटा में रहकर सेल्फ स्टडी कर रहा था। पिता की आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने से वह लम्बे समय से परेशान था।  कोटा में अब तक 27 स्टूडेंट अपनी जीवनलीला समाप्त कर चुके हैं। इसमें अकेले 18 स्टूडेंट एलन कोचिंग के शामिल हैं।

पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास
छात्र के पिता एमएच खान ने बताया कि तनवीर उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने से परेशान था।  इसी कारण वह अच्छी कोचिंग में पढ़ भी नहीं पा रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से वह परेशान था। गत दिनों वह चंबल में भी आत्महत्या के इरादे से गया था। लेकिन उस समय वापस लौट आया था। उसी समय से उसे अकेला भी नहीं छोड़ते थे। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसे बचा नहीं सके। 

शव लेकर रवाना हो गया परिवार
जानकारी के अनुसार तनवीर ने बुधवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास आत्म हत्या कर ली थी। उस समय घर में तनवीर और उसकी बहिन ही थे। पिता अन्य बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने गए थे। बहिन को वह कपड़े बदलने का कह कर अपने कमरे में चला गया और फांसी का फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे। लेकिन तब  तक उसने दम तोड़ दिया था।  पुलिस ने कोचिंग छात्र के शव का गुरुवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।कोचिंग छात्र द्वारा आत्महत्या  करने वाले कमरे को सीज कर दिया है। 

पिता और बहन के साथ रहता था
छात्र तनवीर कोटा में किराए का मकान लेकर अपने पिता व बहिन के साथ कुन्हाड़ी स्थित कृष्णा विहार में रहता था।  थानाधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि उप्र के महाराजगंज के रहने वाले कोचिंग छात्र मोहम्मद तनवीर (20)पुत्र एम एच खान ने  अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद नीट  की तैयारी कर रहा था। उसके पिता वर्तमान में 11वीं 12वीं के बच्चों को स्वयं के  कोचिंग इंस्टीट्ूट में पढ़ाते थे। इसके अलावा बच्चों को घर-घर जाकर भी पढ़ाते थे। 

Read More मुख्यमंत्री ने दी UPSC सिविल सेवा परीक्षा-2025 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अनुज अग्निहोत्री को बधाई, कहा- उपलब्धि लाखों युवाओं के लिए बनेगी प्रेरणा 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनावों में देरी : आयोग नहीं विभाग जिम्मेदार, निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर पत्र लिखकर चेताया पंचायत चुनावों में देरी : आयोग नहीं विभाग जिम्मेदार, निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर पत्र लिखकर चेताया
पंचायत चुनावों में देरी पर राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज विभाग को चेताया है कि चुनाव नहीं हुए तो कोर्ट...
राज्यसभा चुनाव: संभावित क्रॉस वोटिंग के मद्देनजर ओडिशा कांग्रेस के 6 विधायक बेंगलुरु पहुंचे, जरूरी बैठकों और प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेने का निर्देश
एलपीजी संकट से मचा हड़कंप : इंडक्शन चूल्हों की मांग में 50 प्रतिशत का इजाफा, जयपुर के रेस्टोरेंट-केटरिंग-हलवाई अब बिजली पर निर्भर
‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी
गैस सिलेंडर कीमत बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में जयपुर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, आपूर्ति सुधारने और दाम कम करने की उठी मांग 
वित्तीय वर्ष 2025-26 के व्यय का विवरण IFMS पर अपलोड करने के निर्देश, 7 अप्रैल तक रिपोर्ट अनिवार्य
पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात: शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर जताई गहरी चिंता