ट्रोले ने बाइक को मारी टक्कर : हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत, बच्चा गंभीर घायल

स्टेट हाइवे -1ए के इटावा-गैंता के बीच हुआ हादसा

ट्रोले ने बाइक को मारी टक्कर : हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत, बच्चा गंभीर घायल

धर्मराज जयपुर में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था।

इटावा। स्टेट हाइवे-1ए पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रोला यमदूत बनकर आया और एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती की  मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को इटावा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी शिवम जोशी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को इटावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, धर्मराज मीना (35) निवासी मांगरोल, जिला बारां, अपनी पत्नी कृष्णा (33) और बेटे अक्षत (7) के साथ बाइक से जयपुर जा रहा था। इसी दौरान इटावा-गेता मार्ग पर गेता की ओर से आ रहे ट्रोले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मराज और कृष्णा दोनों ट्रोले के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मासूम अक्षत घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। बताया गया है कि धर्मराज जयपुर में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने ट्रोले को जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग