अब तीसरी आंख की नजर में रहेगा दशहरा मैदान

50 सीसीटीवी कैमरों से कवर किया जाएगा पूरा मैदान व आस-पास का क्षेत्र

अब तीसरी आंख की नजर में रहेगा दशहरा मैदान

नगर निगम द्वारा दशहरा मैदान में लगाए जाने वाले सीसी टीवी कैमरे बेहतर क्वालिटी के होंगे। सभी कैमरे नाइट विजन वाले तो होंगे ही जिससे रात के समय होने वाली घटनाओं को भी सही ढंग से कैमरे में कैद किया जा सकेगा।

कोटा। शहर में आए दिन हो रही घटनाओं व वारदातों के खुलासे में जिस तरह से सीसीटीवी कैमरे  पुलिस के लिए सहायक साबित हो रहे हैं। उसे देखते हुए अब दशहरा मैदान भी तीसरी आंख(सीसीटीवी कैमरों) की नजर में रहेगा। दशहरा मैदान में भी नगर निगम की ओर से करीब 50 सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। इसके लिए निगम द्वारा निजी कम्पनी के माध्यम से सर्वे करावा लिया गया है। सर्वे के अनुसार दशहरा मैदान के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर अंतिम छोर तक और मैदान के बीच से लेकर चारों तरफ की पैरा-फेरी रोड के अंदर व बाहर तक का क्षेत्र कवर किया जाएगा। 

दशहरा मैदान में होने वाली चोरियों पर रखेंगे निगाह
दशहरा मैदान काफी बड़ा होने से उस पूरे मैदान पर सुरक्षा गार्डों द्वारा निगाह नहीं रखी जा सकती।  अधिकतर समय सुरक्षा गार्ड मुख्य द्वार पर ही तैनात रहते हैं। जिसका फायदा उठाकर नशेड़ी व चोर मैदान में चोरियां कर रहे हैं। बिजली के पैनल बॉक्स के ढक्कन और तार समेत काफी सामान मैदान से चोरी हो गया है। रैलिंग के एंगल व लोहे के सामान तक गायब हो गए हैं। ऐसे में अब सीसीटीवी लगने से चोरी करने वाले पकड़ में आ सकेंगे। हालांकि नगर निगम भवन में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन उससे दशहरा मैदान कवर नहीं हो रहा है। 

मेले के दौरान अस्थायी कैमरे लगते थे
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करीब 80 करोड़ रुपए की लागत से दिल्ली के प्रगति मैदान की तर्ज पर दशहरा मैदान का विकास तो किया गया। लेकिन इसमें सीसीटीवी कैमरे स्थायी रूप से नहीं लगाए गए। दशहरा मेले के दौरान आयोजन के समय अस्थायी रूप से आवश्यकता अनुसार तो हर बार सीसीटीवी कैमरे लगते रहे हैं लेकिन अब मैदान में स्थायी रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। जिसका काम निगम के स्तर पर शुरू कर दिया गया है। 

नाइट विजन व घूमने वाले कैमरे भी
नगर निगम द्वारा दशहरा मैदान में लगाए जाने वाले सीसी टीवी कैमरे बेहतर क्वालिटी के होंगे। सभी कैमरे नाइट विजन वाले तो होंगे ही जिससे रात के समय होने वाली घटनाओं को भी सही ढंग से कैमरे में कैद किया जा सकेगा। वहीं करीब एक चौथाई कैमरे घूमने वाले होंगे। जिससे वे पूरे मैदान में किसी भी एंगल में घूमकर निगाह रख सकेंगे। 

Read More सार्वजनिक स्थानों पर अनजान व्यक्ति को मोबाइल देने से बढ़ रहा साइबर फ्रॉड : अपराधी तकनीक के साथ लोगों को बातों में फंसाते हैं, जानें उनके फ्रॉड के तरीके

तत्कालीन आयुक्त  ने दिए थे निर्देश
दशहरा मैदान में लगातार हो रही चोरियों को देखते हुए नगर निगम कोटा दक्षिण के तत्कालीन आयुक्त राजपाल सिंह ने मैदान में स्थायी रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। उसके बाद से ही निगम अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी थी। जानकारी के अनुसार हाल ही में महापौर ने भी इस संबंध में आयुक्त को यू ओ नोट लिखा था। 

Read More रावलसिंह हत्याकाण्ड में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों से तीन पिस्टल, 2 बाइक व कार बरामद

करीब 40 लाख रुपए का होगा खर्चा
सूत्रों के अनुसार दशहरा मैदान में 50 सीसीटीवी लगाने पर करीब 40 लाख रुपए का खर्चा होने का अनुमान है। जिसमें कैमरे व पोल से लेकर कंट्रोल रूम तक शामिल हैं। कैमरों की कंट्रोलिंग दशहरा मैदान में गार्ड रूम और निगम कार्यालय में आयुक्त कक्ष में की जा सकती है।  हालांकि निगम ने पहले की तुलना में मैदान में सुरक्षा गार्ड बढ़ाने के साथ ही गार्डों को तीन शिफ्ट में और मैदान के सभी हिस्सों में तैनात रहने के निर्देश दिए हैं।

Read More नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना : आरोपी को आजीवन कारावास, जानें पूरा मामला

इनका कहना है
दशहरा मैदान में वैसे तो सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। लेकिन उसके बाद भी मैदान से आए दिन चोरियां होने की घटनाएं हो रही हैं। इसे देखते हुए उन घटनाओं पर निगाह रखने के लिए मैदान में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। जिस पर काम किया जा रहा है। 
-राजीव अग्रवाल, महापौर, नगर निगम कोटा दक्षिण 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का दावा : बंगाल में चार मई के बाद घोषित विस चुनाव परिणाम के बाद होगी नए युग की शुरूआत, टीएमसी पर बोला हमला पीएम मोदी का दावा : बंगाल में चार मई के बाद घोषित विस चुनाव परिणाम के बाद होगी नए युग की शुरूआत, टीएमसी पर बोला हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आसनसोल में हुंकार भरते हुए कहा कि 4 मई को चुनावी नतीजों के साथ बंगाल में...
खेजड़ी की अवैध कटाई के मामले गंभीर चिंता का विषय : पर्यावरण प्रेमियों ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौप ज्ञापन
एटीएम से छेड़छाड़ कर 50 हजार रुपए पार, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
सूने मकान को बनाया निशाना : 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी, जानें पूरा मामला
ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत लापरवाही पर कार्रवाई : थाना प्रभारी लाइन हाजिर, ऑपरेशन के दौरान ढिलाई बरतने के लगे थे आरोप
पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव : द्रमुक नेता आर.शिवा का दावा-जनता सरकार बदलने के लिए कर रही मतदान, राज्य को बदलाव की जरूरत
5 हजार के इनामी आरोपी अरबाज उर्फ काला गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी