सार्वजनिक स्थानों पर अनजान व्यक्ति को मोबाइल देने से बढ़ रहा साइबर फ्रॉड : अपराधी तकनीक के साथ लोगों को बातों में फंसाते हैं, जानें उनके फ्रॉड के तरीके

अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल

सार्वजनिक स्थानों पर अनजान व्यक्ति को मोबाइल देने से बढ़ रहा साइबर फ्रॉड : अपराधी तकनीक के साथ लोगों को बातों में फंसाते हैं, जानें उनके फ्रॉड के तरीके

सार्वजनिक जगहों पर फोन मांगकर साइबर ठग बना रहे निशाना। कॉल फॉरवर्डिंग (*#21#), स्पाइवेयर और डेटा चोरी से बैंक-व्हाट्सऐप अकाउंट खतरे में। अपराधी आपके कॉन्टैक्ट्स से ठगी भी करते हैं। सतर्क रहें—फोन खुद डायल करें, अनलॉक फोन न दें, ##002# से फॉरवर्डिंग बंद करें और सभी पेमेंट ऐप्स सुरक्षित रखें।

जयपुर। पुलिस मुख्यालय की साइबर क्राइम ब्रांच ने आमजन को सतर्क करते हुए एक नई एडवाइजरी जारी की है। साइबर अपराधी तकनीक के साथ-साथ लोगों को बातों में फंसाते हैं। वे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्क और पर्यटन स्थलों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से जरूरी कॉल करने के बहाने मोबाइल मांगते हैं और फिर धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं।

अपराध के प्रमुख तरीके

कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम: अपराधी आपके फोन से 21 जैसे कोड डायल कर कॉल फॉरवर्डिंग चालू कर देते हैं। इससे आपके ओटीपी और कॉल उनके नंबर पर जाने लगते हैं। बैंक, सोशल मीडिया और वाट्सअप अकाउंट खतरे में जाते हैं।

मैलवेयर/स्पाइवेयर इंस्टाल करना: फोन इस्तेमाल करते समय अपराधी छिपकर लिंक खोलकर स्पाई ऐप या की लोगर डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी निजी जानकारी, पासवर्ड और फोटो चोरी हो सकते हैं।

Read More सोसाइटी ने एमआई रोड पर लगाई प्याऊ, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी की मिले सुविधा : राहगीरों को बांटे परिंडे, लोगों को परिंडे लगाने के लिए किया जागरूक

कॉन्टैक्ट्स और डेटा चोरी: फोन से कॉन्टैक्ट लिस्ट कॉपी कर ली जाती है। बाद में आपके रिश्तेदारों को इमरजेंसी का बहाना बनाकर पैसे मांगे जाते हैं।

Read More 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 

अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल: आपके फोन से किए गए कॉल अगर किसी अपराध से जुड़े हों। पुलिस रिकॉर्ड में आपका नंबर सकता है। आप अनजाने में कानूनी परेशानी में फंस सकते हैं।

Read More ट्रैफिक चालान की रकम अब होगी ऑनलाइन जमा, नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिसों के चक्कर

बचाव के जरूरी उपाय

  • फोन हमेशा अपने हाथ में रखें, खुद नंबर डायल करें और स्पीकर पर बात कराएं। फोन को अनलॉक स्थिति में किसी को दें।
  • कॉल फॉरवर्डिंग चेक करें।
  • चेक करें: *#21#
  • बंद करें: ##002#
  • सभी यूपीआई और पेमेंट ऐप्स पर पिन या बायोमेट्रिक लॉक लगाएं।
Tags: fraud

Post Comment

Comment List

Latest News

7 साल से टूटी पुलिया व जर्जर सड़क बनी मुसीबत, जानें पूरा मामला 7 साल से टूटी पुलिया व जर्जर सड़क बनी मुसीबत, जानें पूरा मामला
सात करोड़ की मंजूरी और वन विभाग की अनुमति के बावजूद शुरू नहीं हुआ निर्माण कार्य।
तपन ने की खिलाड़ियों की प्रैक्टिस किक आउट : स्कूल टाइम बदले, मैदान सूने, गर्मी ने थाम दी रफ़्तार
असर खबर का : अब स्कूलों में बजेगी वाटर बेल, बसों में भी रखना होगा ठंडा पानी ,लू से बचाव को एडवाइजरी
आईपीडी की बिल्डिंग की खिड़कियों के टूटने लगे झरोखे ,कहां चला गया गुणवत्ता का काम
20 हफ्ते प्रेग्नेंट नाबालिग को अबॉर्शन की इजाजत : सुप्रीम कोर्ट बोला-बलात्कार पीड़िताओं के लिए पुनर्विचार की जरूरत, डिलीवरी के लिए नहीं कर सकते मजबूर
नेपाल में ‘Gen Z शासन’ की शुरुआत : प्रधानमंत्री बालेन शाह के फैसलों से सिस्टम में बड़ा बदलाव, 30 दिनों में ऐतिहासिक बदलाव
चार सिंचाई परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों की आय में सुधार की उम्मीद