तपन ने की खिलाड़ियों की प्रैक्टिस किक आउट : स्कूल टाइम बदले, मैदान सूने, गर्मी ने थाम दी रफ़्तार

तापमान ने पिछले 25 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया

तपन ने की खिलाड़ियों की प्रैक्टिस किक आउट : स्कूल टाइम बदले, मैदान सूने, गर्मी ने थाम दी रफ़्तार

भीषण गर्मी का कहर: बदली कोटा की रफ़्तार, दिनचर्या से खेल तक सब प्रभावित।

कोटा। शहर इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान ने पिछले 25 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह 10 बजे के बाद ही तेज धूप और लू के थपेड़े महसूस होने लगते हैं। दोपहर होते-होते हालात ऐसे हो जाते हैं कि शहर के प्रमुख मार्गों कोटड़ी सर्किल, घोड़ा वाला बाबा सर्किल और तलवंडी क्षेत्र — पर सन्नाटा छा जाता है। भीषण गर्मी का असर खेल गतिविधियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। छत्र विलास गार्डन और किशोर सागर तालाब जैसे क्षेत्रों में जहां पहले सुबह-शाम रौनक रहती थी, अब वहां लोगों की आवाजाही कम हो गई है। खेल मैदानों में भी खिलाड़ियों की संख्या घटी है। खिलाड़ी अब सुबह 4:30 से 5 बजे के बीच ही अभ्यास कर लेते हैं या फिर देर शाम का इंतजार करते हैं।

पहले सुबह 6 बजे तक मैदान खिलाड़ियों से भर जाता था, लेकिन अब गर्मी के कारण सभी को जल्दी अभ्यास खत्म करना पड़ रहा है। इससे खिलाड़ियों की स्टैमिना और प्रदर्शन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
-प्रितम सिंह, सचिव बॉक्सिंग संघ

दोपहर में अभ्यास करना अब संभव नहीं है, इसलिए पूरी दिनचर्या बदलनी पड़ी है। बढ़ती गर्मी से थकान जल्दी होती है और अभ्यास का समय भी घट गया है।
-पुष्पेन्द्र गुर्जर, खिलाड़ी

स्वास्थ्य पर भी खतरा
लगातार बढ़ती गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। गर्मी ने न केवल पारा बढ़ाया है, बल्कि कोटा की जीवनशैली और रफ्तार को भी पूरी तरह बदल दिया है। आने वाले दिनों में राहत नहीं मिली तो हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
-तिरथ सांगा, सचिव फुटबॉल संघ

Read More मिडिल ईस्ट का तनाव हमारी थाली तक पहुंचा, ग्राहकों की खरीदारी क्षमता हुई प्रभावित

डॉक्टर की सलाह: ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
डॉ यावर खान के अनुसार, खिलाड़ियों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अभ्यास से पहले और बाद में पर्याप्त पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स लेना जरूरी है, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। हल्के और ढीले कपड़े पहनें, सीधी धूप में अभ्यास से बचें और संभव हो तो सुबह या शाम के समय ही ट्रेनिंग करें। उन्होंने सलाह दी कि अत्यधिक थकान, चक्कर या सिरदर्द महसूस होने पर तुरंत आराम करें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता लें।

Read More भीषण गर्मी के बावजूद नहीं लगाई अस्थायी प्याऊ, 18 स्थानों को किया था चिन्हित

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन