असर खबर का - राजकीय महात्मा गांधी स्कूलों में एडमिशन शेड्यूल जारी, अभिभावकों को राहत

अभिभावकों को राहत, समय पर हो सकेगी पढ़ाई

असर खबर का - राजकीय महात्मा गांधी स्कूलों में एडमिशन शेड्यूल जारी, अभिभावकों को राहत

19 जून तक प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होगी और एक जुलाई से शिक्षण कार्य शुरू किया जाएगा।

कोटा। शिक्षा विभाग ने राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिससे अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। इन स्कूलों में समय पर एडमिशन होने के साथ पढ़ाई शुरू हो सकेगी। बता दें, प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया अप्रेल माह से ही शुरू हो गई थी। ऐसे में अभिभावक महात्मा गांधी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू किए जाने का इंतजार कर रहे थे। इसको लेकर पूर्व में अभिभावकों द्वारा शिक्षा अधिकारियों से मांग भी की गई थी। इस पर विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर अभिभावकों को राहत प्रदान की। 

यह रहेगा एडमिशन शेड्यूल: बीएलओ शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष गजराज  सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने सत्र 2025-26 के लिए अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत 7 मई से 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 16 जून को ऑनलाइन प्राप्त आवेदन की सूची स्कूल बोर्ड पर चस्पा होगी। 17 जून को लॉटरी और 18 जून को प्रवेश मिलने वालों की अंतिम सूची विद्यालयों द्वारा जारी की जाएगी। 19 जून तक प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होगी और एक जुलाई से शिक्षण कार्य शुरू किया जाएगा।

कम नामांकन वाले स्कूलों का फैसला नहीं
उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में कम नामांकन वाले महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम वाले विद्यालयों को हिन्दी में परिवर्तित करने या बंद करने का फैसला  अभी नहीं हुआ है, जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिक्षा विभाग ने परिवर्तित होने वाले विद्यालयों के बारे में अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया है। जबकि, प्रदेश में 3700 महात्मा गांधी विद्यालय है, जिनमें करीब 800 विद्यालयों को हिन्दी में परिवर्तित करना प्रस्तावित है।  

विद्यालयों में बढ़ेगा नामांकन  
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का अभिभावकों को लंबे समय से इंतजार था। शिक्षा विभाग ने एडमिशन शेड्यूल जारी कर राहत प्रदान की है। समय पर दाखिला मिलने से स्कूल के नामांकन में वृद्धि हो सकेगी।
- गजराज सिंह, प्रदेशाध्यक्ष बीएलओ शिक्षक संघर्ष समिति 

Read More हनुमानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम : भजनलाल शर्मा बोले- महिला सशक्तीकरण से ही देश का विकास

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जबकि...
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश