असर खबर का - कोटा उत्तर नगर निगम की बोर्ड बैठक 22 को
सात माह पहले हुई थी बोर्ड बैठक
दोनों नगर निगमों में करीब 7 माह से बोर्ड बैठक नहीं होने से जनप्रतिनिधि जनता के मुद्दों पर चर्चा ही नहीं कर पा रहे थी।
कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर की बोर्ड बैठक 22 को दशहरा मेला समेत कई विषयों पर चर्चा होगी। कोटा नगर निगम कोटा उत्तर की बोर्ड बैठक 22 सितंबर को होगी। नगर निगम कोटा उत्तर के आयुक्त द्वारा जारी बैठक एजेंडा के अनुसार बैठक दोपहर 3 बजे होगी जिसमें कई विषयों पर चर्चा की जाएगी बोर्ड की बैठक 9 महीने बाद हो रही है। इसको लेकर दैनिक नवज्योति ने खबर प्रकाशित की उसके बाद नगर निगम बोर्ड हरकत में आया और आनन फानन में बोर्ड बैठक आयोजित की। नगर निगम आम जन से जुड़ा विभाग होने से यहां जनता के मुद्दे सबसे अधिक आते हैं। उसके बाद भी नगर निगम में पट्टे बनाने के अलावा जनता के मुद्दे गौण हो रहे हैं। दोनों नगर निगमों में करीब 7 माह से बोर्ड बैठक नहीं होने से जनप्रतिनिधि जनता के मुद्दों पर चर्चा ही नहीं कर पा रहे थी। कोटा में वर्तमान में दो नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण हैं। दोनों निगमों में कांग्रस के बोर्ड हैं। राज्य में सरकार भी कांग्रेस की ही है। उसके बाद भी नगर निगम में समय पर बोर्ड बैठकें तक नहीं हो पा रही है।
फरवरी में हुई थी बोर्ड बैठक
दोनों नगर निगमों में बोर्ड की बैठकें फरवरी माह में हुई थी। कोटा दक्षिण निगम की बैठक 4 फरवरी को व कोटा उत्तर की बैठक 8 फरवरी हो हुई थी। ये बैठकें भी मजबूरी में करवाई गई थी। दोनों निगमों में बजट पास करवाने के लिए बोर्ड बैठक करवाना आवश्यक होने से ये बैठकें हुई थी। उसके बाद 7 माह बीत चुके हैं लेकिन बोर्ड बैठक नहीं हुई।

Comment List