कोटा दक्षिण वार्ड 6 - नाले का ढकान, गंदगी और खाली मकान बने परेशानी, कचरा गाड़ी का समय नहीं निर्धारित

क्षतिग्रस्त नालियों से दिक्कत

कोटा दक्षिण वार्ड 6 - नाले का ढकान, गंदगी और खाली मकान बने परेशानी, कचरा गाड़ी का समय नहीं निर्धारित

घनी आबादी के बीच स्थित खाली प्लॉट में लोग कचरा डाल देते हैं।

कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 6 में पार्षद द्वारा समय-समय पर विकास के कार्य तो करवाए गए, जिनमें पार्कों का सौन्दर्यकरण, सीसी रोड और नालियों सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। वहीं टैगोर नगर, चाणक्य नगर और स्वामी विवेकानंद नगर के बीच स्थित नाले पर ढकान नहीं होने की वजह से वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्डवासी रामप्रसाद व दिनेश सहित अन्य ने बताया कि घर नाले के पास स्थित होने के कारण बारिश के दिनों में उन्हें काफी दिक्कतें होती हैं। कई बार नाले से जलीय जानवर बाहर आ जाते हैं, जिससे डर का माहौल बना रहता है।

इसी तरह वार्ड में स्थित खाली मकान भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। निलेश कुमार व हितेश ने बताया कि घनी आबादी के बीच स्थित खाली प्लॉट में लोग कचरा डाल देते हैं। कई बार कचरे में आवारा जानवर मुंह मारते रहते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं कुछ हिस्सों में नालियों की सफाई नहीं होने के कारण नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं।

वार्ड में स्थित नाला बना परेशानी
वार्ड के मुख्य रोड पर स्थित नाले पर ढकान नहीं होने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। रमेश कुमार व अभिषेक ने बताया कि यदि नाले पर ढकान कर दिया जाए तो बारिश के दिनों में होने वाली समस्याओं से राहत मिल सकती है। साथ ही इसकी सुरक्षा दीवार की ऊंचाई बढ़ाई जानी चाहिए, क्योंकि कुछ लोग रात्रि में इसमें कचरा डाल देते हैं।

कुछ जगहों पर नालियां गंदगी से अटी पड़ी
वार्ड के कुछ हिस्सों में नालियों की सफाई होती है, लेकिन बोम्बे योजना और स्वामी विवेकानंद नगर (आरएचबी) में नालियों की सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रामप्रसाद व मनोज कुमार ने बताया कि उनकी तरफ नालियों की सफाई नहीं होती, जिसके कारण दिनभर आवारा पशु उनमें मुंह मारते रहते हैं और गंदगी के चलते बीमारियों का डर बना रहता है।

Read More जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल : साहित्य का उत्सव, जिसने बदल दी दुनिया में शहर की पहचान

खाली मकान और प्लॉट बने परेशानी
वार्ड में घनी बस्ती के बीच स्थित खाली मकान और प्लॉट अब लोगों के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। दिनेश कुमार ने बताया कि उनके पास स्थित मकान लगभग 5-6 साल से खाली पड़ा है, जिसकी खिड़कियां और दरवाजे तक गायब हो चुके हैं। अब उसमें दिनभर आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है और कुछ लोग उसमें कचरा भी डाल देते हैं। वहीं कई खाली प्लॉटों में झाड़ियां उग आई हैं और कुछ में गंदा पानी भरा हुआ है, जो परेशानी का कारण है।

Read More जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों का तांडव : जेलकर्मी विजय पाल के साथ की मारपीट,  जेल अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

वार्ड का क्षेत्र
टैगोर नगर, चाणक्य नगर, स्वामी विवेकानंद नगर (आरएचबी), विवेकानंद नगर (यूआईटी), बोम्बे योजना शामिल हैं।

Read More पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार : स्कूटी और बाइक जब्त, स्मैक का नशा करने के लिए करते थे चोरी

कचरा गाड़ी आती है पर समय निर्धारित नहीं होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। 
- रामप्रसाद

स्वामी विवेकानंद आरएचबी व बोम्बे योजना में नालियों की सफाई  प्रतिदिन नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हुई हैं। 
- मनोज कुमार 

कचरा गाड़ी प्रतिदिन नहीं होती है, और समय निर्धारित नहीं होने की वजह से दिक्कत आती हैं। वहीं कुछ जगहों पर नालियां क्षतिग्रस्त होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। 
- आकाश 

नालियों में ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने की वजह से गंदगी जमा हो रही है। नाले के ढकान की कोशिश की जाएगी। कुछ जगहों पर नालियां क्षतिग्रस्त हैं, उनका भी कार्य करवाया जाएगा। वहीं वार्ड में अपेक्षाकृत कम विकास के कार्य हुए हैं। खाली प्लॉटों से संबंधित समस्याओं को लेकर हमने अधिकारियों को अवगत करा रखा हैं। 
- नितिन धारवाल, पार्षद 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर