असर खबर का- चंबल हैंगिंग ब्रिज की मरम्मत का काम हुआ शुरू

नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के दूसरे ही दिन हरकत में आई एनएचएआई

असर खबर का- चंबल हैंगिंग ब्रिज की मरम्मत का काम हुआ शुरू

क्षतिग्रस्त हुई सड़क को समतल कर नवीनीकरण किया जा रहा है।

कोटा। चंबल हैंगिंग ब्रिज की सड़कों की मरम्मत का काम शनिवार से शुरू हो गया है। दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई हरकत में आई और हाइवे पर हो रहे गड्ढ़ों को भरने व कुछ जगहों पर नई सड़क बनाने का काम शुरू करवा दिया गया है। उबड़-खाबड़ जगहों को समतल किया जा रहा है। डामरीकरण किया जा रहा है। वहीं, सड़क की सफाई भी शुरू हो गई है। आईआरबी इंफ्रास्ट्रेक्चर प्राइवेट लिमिटेड के डीजीएम राजेश लोनकर ने बताया कि चंबल हैंगिंग ब्रिज पर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। दो-तीन माह में 28 किमी हाइवे की पूरी सड़क नई बनवा दी जाएगी।  हाल ही में हैंगिंग ब्रिज टोल प्लाजा से थोड़े आगे जयपुर बूंदी से कोटा की ओर आने वाली सड़क पर नई सड़क बनाई है। वाहन चालकों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। इधर, एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप अग्रवाल ने बताया कि हाइवे की सड़क मरम्मत का काम शुरू हो गया है। क्षतिग्रस्त हुई सड़क को समतल कर नवीनीकरण किया जा रहा है। 

नवज्योति का जताया आभार
फल-थोक सब्जीमंडी के व्यापारी हर्षित गोयल, राजेश कुमार, धीरज सौलंकी ने धानमंडी-एयरपोर्ट लिंक  रोड की दशा सुधरवाने पर नवज्योति का आभार जताया। उन्होंने बताया कि करीब एक साल से लिंक रोड बदहाल हो रहा था। गड्ढ़ों के कारण मंडी में आने वाली गाड़ियों से माल गिर जाता था। वहीं, वाहनों का मेंटिनेंस बढ़ने से परेशानी हो रही थी। केडीए अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा था लेकिन नवज्योति ने शुक्रवार को खबर प्रकाशित कर ज्वलंत समस्या से निजात दिलाई। 

इधर, धानमंडी-एयरपोर्ट लिंक रोड के गड्ढ़े भरे
दैनिक नवज्योति में शुक्रवार को सड़कें भी आम और खास...शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद केडीए भी हरकत में आ गया और शनिवार को पेचवर्क कर गड्ढ़े भर दिए गए। साथ ही क्षतिग्रस्त हो रही सड़क की मरम्मत भी कर दी है। जिससे वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा हो गई। 

सड़क से हटे मिट्टी के ढेर, धूल से मिली निजात
लिंक रोड पर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर लगे हुए थे। जिससे वाहनों के गुजरने के दौरान धूल के गुबार उड़ते थे। ऐसे में केडीए ने मिट्टी हटवाकर सड़क की सफाई करवा दी है। इससे वाहन चालकों को आवागमन में काफी राहत मिली। 

Read More ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर