नई सड़क तो दूर एक साल में गड्ढे तक नहीं भर पाई सरकार

सीमलिया क्षेत्र की जर्जर सड़कों को मरम्मत की दरकार

नई सड़क तो दूर एक साल में गड्ढे तक नहीं भर पाई सरकार

कस्बे की मुख्य सड़क पर हो रहे गड्ढों और उखड़ी मुख्य सड़क से सीमलिया वासी और वाहन चालक खासे परेशान हो रहे हैं।

सीमलिया। मौजूदा भाजपा सरकार अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने का जश्न मना रही है। सरकार इस एक साल में किए गए विकास कार्यों के बढ़-चढ़ दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों के बिल्कुल उलट हैं। हकीकत यह है कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और सड़कों की हालत पिछली सरकार से भी बुरी स्थिति में जा पहुंची है। जिन मतदाताओं ने विकास और जर्जर सड़कों की मरम्मत की आस लेकर भाजपा की सरकार बनवाई थी, उन मतदाताओं को तो अभी तक निराशा ही हाथ लगी है। इसका जीता जागता नमूना सीमलिया कस्बा है। आसपास के दर्जनों गांव सीमलिया से जुड़े हुए हैं। हजारों लोगों का सीमलिया में रोज आवागमन होता है। मगर कस्बे की मुख्य सड़क पर हो रहे गड्ढों और उखड़ी मुख्य सड़क से सीमलिया वासी और वाहन चालक खासे परेशान हो रहे हैं। 

वाहन चालक व राहगीर होते रहते हैं चोटिल
बारिश होने पर गड्ढों में पानी भरा रहता है। फिसलन होने से बाइक चालक गिर जाते हैं। कई बार भारी वाहनों के गुजरने पर गड्ढों की मिट्टी उछलकर राहगीरों को जख्मी कर चुकी है।  ग्रामीणों ने बताया कि रोड से ऊंची नालियां होने के कारण गड्ढों में नाली का पानी भरा रहता है। कहीं सूखा होने पर गिट्टी उछलने का खतरा रहता है। 

कस्बे के इसी मार्ग पर राजकीय बालिका व प्राइवेट स्कूल होने की वजह से यहां होकर रोज हजारों विद्यार्थी गुजरते हैं। कीचड़ की वजह से स्कूली बच्चों की ड्रेस व जूते गंदे हो जाते हैं। कई बार तो फिसलन की वजह से बच्चे कीचड़ में गिर जाते हैं। जिससे बच्चों को रास्ते से ही वापस घर लौटना पड़ता है। 
-कमलेश गोस्वामी, समाजसेवी, सीमलिया

सभी मोहल्ले वासियों द्वारा विधानसभा चुनावों से पहले रोड नहीं तो वोट नहीं के होर्डिंग्स लगाकर विरोध दर्ज कराया था। लेकिन फिर चुनाव प्रचार के दौरान सांगोद से भाजपा प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के चुनाव जीतने के बाद रोड बनाने के आश्वासन पर सहमत होकर मतदान करने चले गए थे। लेकिन सरकार बने हुए एक साल का समय होने पर भी अभी तक सड़क बनवाना तो दूर गढ्ढे भी नहीं भरे गए हैं।
-सत्येंद्र सनाढ्य, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, सीमलिया

Read More नयी बस्ती  हिंदवाड़ में पुनर्वासित परिवारों से संवाद कर भावनात्मक एवं नैतिक सहयोग प्रदान किया गया

ऊर्जा मंत्री के प्रयास से कस्बे में बसें अंदर होकर गुजरने लगी हैं। लेकिन खराब सड़क होने की वजह से बस चालकों को यहां से गुजरने में हो रही समस्या के कारण बसों का आवागमन कुछ दिनों में ही बंद कर दिया। वहीं राहगीरों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। कस्बे की टूटी-फूटी सड़क जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की उदासीनता की ओर इशारा कर रही है।
-महावीर मालव, व्यापारी, सीमलिया

Read More वर्ल्ड किडनी डे : सिक्स पैक की चाहत, सप्लीमेंट्स का अंधाधुंध सेवन युवाओं में किडनी फेल्योर का बना कारण

उक्त समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पूरी तरह प्रयासरत हैं। 511 लाख के प्रस्ताव फाइनेंस में लंबित हैं। विलेज फोरसन के तहत सीमलिया, दीगोद और निमोदा हरीजी में काम होने हैं। संभवतया जल्द ही उक्त कार्य शुरू हो जाएंगे।
-राजेन्द्र नागर, विशेषाधिकारी, ऊर्जा मंत्री नागर

Read More नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश

Post Comment

Comment List

Latest News

यूएई से कच्चा तेल लेकर गुजरात पहुंचा भारतीय टैंकर : कंपनियों को आपूर्ति जारी रखने में मिलेगी मदद, जानें कितना आया तेल यूएई से कच्चा तेल लेकर गुजरात पहुंचा भारतीय टैंकर : कंपनियों को आपूर्ति जारी रखने में मिलेगी मदद, जानें कितना आया तेल
यूएई से 80,886 टन कच्चा तेल लेकर भारतीय टैंकर ‘जग लाडकी’ गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा। अडानी पोर्ट्स के अनुसार,...
दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस वे पर हादसा : डिवाइडर से टकराकर 30 फुट गहरी खाई में गिरी फॉरच्यूनर, 3 दोस्तों की मौत
राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 : एसीएस का निरीक्षण, रिवर्स कॉल से संतुष्टि फीडबैक लेने के निर्देश
अमेरिकी का ईरान में हमला : होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट मिसाइल ठिकानों पर की बमबारी, कहा- अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए थी खतरा
उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 : 7.70 लाख अभ्यर्थियों के लिए कड़े इंतजाम, पेपर लीक पर जीरो टॉलरेंस
राजस्थान से आए पत्रकारों के दल ने किसान से की मुलाकात : राम शरण से ली आधुनिक खेती से आय वृद्धि के मॉडल के बारे में जानकारी, गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का भी किया अवलोकन
दिल्ली में गरज के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान : खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता, बारिश ले सकती है व्यापक रुप