नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को 4 साल की कैद

स्कूल जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को 4 साल की कैद

स्कूल जाते समय उसका रास्ता रोका और हाथ पकड़कर अपने मकान में ले गया वहां उसके साथ छेड़छाड़ की।

कोटा। नाबालिग स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के करीब नौ महीने पुराने मामले में पॉक्सो कोर्ट  संख्या 3 ने आरोपी को चार साल की सजा सुनाई है। इस मामले पीड़िता ने  अपने माता पिता के साथ 4 दिसंबर 2022 को बपावर कला थाने में पहुंचकर शिकायत दी  कि बपावर कला थाना क्षेत्र निवासी आरोपी अनिल मेहरा  (19)   ने  स्कूल जाते समय उसका रास्ता रोका और  हाथ पकड़कर अपने  मकान में ले गया वहां उसके साथ छेड़छाड़ की।  शिकायत में बताया कि वह 10 वीं कक्षा में पढ़ती है। 2 दिसंबर की सुबह 10 बजे स्कूल जाने के लिए निकली थी।  रास्ते में उसे याद आया कि घर का ताला नहीं लगाया।  घर का ताला लगाने वह रास्ते से वापस आ रही थी कि तभी रास्ते में गांव के  रहने वाले अनिल मेहरा ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे  पकड़कर मकान में ले गया छेड़छाड़ की।  चिल्लाने पर उसने पीड़िता को छोड़ दिया। इसके बाद वो भाग कर घर आ गई। शाम को माता-पिता खेत से घर आए मां ने गुमसुम होने का कारण पूछा, तो सारी बात बताई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट में 7 गवाहों के बयान करवाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ...
स्कूल छोड़ने की दर आधी : भजनलाल सरकार में शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, बजट से मिलेगा नई पीढ़ी को मजबूत आधार
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा