आधी दुनिया निभाएगी मतदान में बराबरी की जिम्मेदारी

जिले की 6 विधानसभाओं में आधी महिलाएं

आधी दुनिया निभाएगी मतदान में बराबरी की जिम्मेदारी

जिले की हर विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से लगभग बराबरी पर ही है।

कोटा। संसद में महिला आरक्षण बिल पास तो हो गया है। लेकिन उसका लाभ मिलने में अभी महिलाओं को समय लग सकता है। लेकिन मतदान में महिलाएं पुरुषों के साथ बराबरी की जिम्मेदारी निभाएंगी। लोकसभा से पहले इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कोटा में कुल मतदाताओं में से आधी महिला मतदाता हैं। मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य पूरा होने के  बाद अंतिम मतदाता सूची जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई है। जिसमें इस बार कोटा जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 45 हजार 506 है। इनमें से 7 लाख 46 हजार 093 पुरुष हैं तो महिला मतदाताओं की संख्या भी कम नहीं है। उनकी संख्या 6 लाख 99 हजार 413 है। यानि  महिला मतदाताओं से मात्र 46 हजार 680 ही पुरुष मतदाता  अधिक हैं।  जिले की हर  विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से लगभग बराबरी पर ही है। नए जुड़े मतदाताओं में युवा मतदाताओं की संख्या भी काफी अधिक है। 

जिले में 6 विधानसभाएं:
कोटा जिले में 6 विधानसभाएं हैं। जिनमें से तीन शहर कीऔर तीन ग्रामीण क्षेत्र की है। कोटा शहर में कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण व लाड़पुरा और ग्रामीण में सांगोद, पीपल्दा व रामगंजमंडी विधानसभाएं हैं। सबसे अधिक लाड़पुरा में मतदाता: मतदाता सूची के अनुसार जिले की 6 विधानसभाओं में से सबसे अधिक मतदाता लाड़पुरा विधानसभा में है। यहां कुल मतदाता 2 लाख 87 हजार 131 हैं। इनमें से 1 लाख 48 हजार 133 पुरुष तो 1 लाख 38 हजार 998 महिला मतदाता हैं। जबकि सबसे कम 2 लाख 8 हजार 770 मतदाता सांगोद विधानसभा में है। इनमें 1 लाख 8 हजार 420 पुरुष व 1 लाख 350 महिला मतदाता हैं। 

जिले में सबसे अधिक महिला मतदाता भी लाड़पुरा में: जिले की 6 विधानसभाओं में कुल 6 लाख 99 हजार 413 महिला मतदाता हैं। सभी विधानसभाओं में से लाडपुरा में महिला मतदाता भी सबसे अधिक है। कोटा उत्तर में 1 लाख 23 हजार 187, कोखा दक्षिण में 1 लाख 18 हजार 503, पीपल्दा में 1 लाख 202, सांगोद में 1 लाख 350, रामगंजमंडी में 1 लाख 18 हजार 173 मतदाता महिला मतदाता  है। वहीं लाड़पुरा विधानसभा में 1 लाख 38 हजार 998 महिला मतदाता हैं। कोटा दक्षिण से अधिक मतदाता कोटा उत्तर में: सूची के अनुसार कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण विधानसभाओं में कोटा उत्तर में मतदाताओं की  संख्धा दक्षिण से अधिक है। कोटा दक्षिण में जहां 2 लाख 42 हजार 664 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 24 हजार 161 पुरुष व 1 लाख 18 हजार 503 महिला मतदाता हैं। जबकि कोटा उत्तर में कुल 2 लाख 51 हजार 373 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 28 हजार 186 पुरुष व 1 लाख 23 हजार 187 महिला मतदाता हैं। 

5 साल में बढ़े 89 हजार 560 मतदाता: मतदाता सूची के अनुसार वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव तक 89 हजार 560 मतदाता बढ़े हैं। इनमें कोटा उत्तर में 2018 में जहां 2 लाख 38 हजार 580 मतदाता थे यहां 12 हजार 793 मतदाता बढ़े हैं। कोटा दक्षिण में 2 लाख 35 हजार 627 मतदाता थे यिहां 7037 मतदाता बढ़े हैं। लाडपुरा में 2 लाख 60 हजार 700 मतदाता थे। यहां 26 हजार 431 मतदाता बढ़े हैं। पीपल्दा में 1 लाख 97 हजार 650 मतदाता थे। यहां 11 हजार 303 मतदाता बढ़े हैं। सांगोद में 1 लाख 98 हजार 331 मतदाता थे। यहां 10 हजार 439 मतदाता बढ़े हैं। वहीं रामगंजमंडी में 2 लाख 25 हजार 56 मतदाता थे। यहां 21 हजार 557 मतदाता बढ़े हैं।  उप जिला निर्वाचन अधिकारी राज कुमार सिंह ने बताया कि रा’य में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत कोटा में भी तैयारी की जा रही है। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश की पालना में निष्पक्ष रूप से चुनाव करवाए जाएंगे। इसकी सभी प्रक्तियाओं को पूरा किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव की तिथियों की घोषणा होने के साथ ही इस प्रक्तिया में तेजी आएगी। चुनाव के लिए प्रशिक्षण और कर्मचारियों की ड्यूटी संबंधी काम भी होंगे।

Read More असर खबर का : गंदगी हटा बनाए ‘जल मंदिर’, एडीएम सिटी ने किया वाटर कूलरों का उद्घाटन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल