अवैध हथियारों समेत हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

शहर के विभिन्न थानों में 12 प्रकरण हैं दर्ज

अवैध हथियारों समेत  हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

अवैध हथियारों के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

कोटा। पुलिस थाना नान्ता की टीम ने शुक्रवार रात नाकेबंदी के दौरान बड़ी वारदात की फिराक में खड़े हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर एक पिस्टल, एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए ।एसपी शरद चौधरी ने बताया कि एडिशनल एसपी संजय गुप्ता व सीओ खींव सिंह के सुपरविजन में शुक्रवार रात एसएचओ नान्ता मुकेश कुमार मीणा मय टीम के अभेड़ा तिराहा नाके पर नाकाबंदी कर आने जाने वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि थोड़ी दूर पर हिस्ट्रीशीटर गुलरेज खां किसी बड़ी वारदात की फिराक में हथियार लेकर खड़ा है। सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास मिले दोनों हथियारों में एक-एक कारतूस लोड था। एसपी चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गुलरेज खान उर्फ गप्पू थाना नान्ता का हिस्ट्रीशीटर है। इसके विरुद्ध कोटा शहर के विभिन्न थानों में  हत्या का प्रयास, लूट, डकैती की तैयारी, अवैध हथियार रखने के 12 प्रकरण दर्ज है। आरोपी से अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन