असर खबर का - न्यायाधीश ने कहा: बालिका गृह से आखिर कहां चली गई नाबालिग

गृह से भागी बालिका के मामले में जांच के निर्देश

 असर खबर का - न्यायाधीश ने कहा: बालिका गृह से आखिर कहां चली गई नाबालिग

थानाधिकारी को जल्द से जल्द पता लगाने का दिया आदेश, एसपी को दी गई जानकारी।

कोटा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोटा की सचिव   गीता चौधरी ने  राजकीय बालिका गृह कोटा का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव द्वारा गृह में निवासरत बालिकाओं से संवाद कर उनकी दैनिक आवश्यकताओं व सुविधाओं, भोजन व्यवस्था, मेडिकल सुविधाओं तथा विधिक सहायता एवं परामर्श संबंधी आवश्यकताओं आदि के संबंध में जानकारी ली गई। इस  दौरान यह ज्ञात हुआ कि एक बालिका कुछ दिन पूर्व बालिका गृह से पलायन कर गयी है, जिसके संबंध में विधिनुसार कारवाई की जा रही है। सचिव एवं अतिरिक्त न्यायाधीश ने इस संबंध में अधीक्षक बालिका गृह कोटा को बालिका गृह की सुरक्षा और पुख्ता करने तथा समुचित जांच करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सचिव द्वारा संबंधित थानाधिकारी को पलायन करने वाली बालिका का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए निर्देशित किया गया जिसकी संबंध में पुलिस अधीक्षक कोटा शहर को भी सूचित किया गया। 

एंट्री रजिस्टर में मिली कमियां
न्यायाधीश द्वारा  बालिकाओं का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया गया तो उसमें उचित प्रकार से संधारित नहीं पाया गया तथा मैंन एट्री रजिस्टर के इंद्राज में भी कमियां पायी गयी। जिन्हें दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया गया।

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा 
नांता स्थित राजकीय बालिका गृह से एक नाबालिग  बालिका के बाथरूम की खिड़की तोड़ भागी बालिका , नहीं लगा सुराग शीर्षक से पांच अगस्त को समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटा की सचिव गीता चौधरी ने बालिका गृह का निरीक्षण किया  और बालिका गृह में मिली कमियों को सुधारने तथा बालिका के मामले में जांच करने के निर्देश दिए गए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ