जयपुर में ईडी की बड़ी कार्रवाई: अलफुरकान ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद सादिक गिरफ्तार

ईडी की बड़ी कार्रवाई

जयपुर में ईडी की बड़ी कार्रवाई: अलफुरकान ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद सादिक गिरफ्तार

ईडी ने अलफुरकान ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद सादिक को विदेशों से संदिग्ध फंडिंग और बांग्लादेशी एनजीओ को आर्थिक सहायता भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया। बीकानेर में छापेमारी में महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। सादिक के एनजीओ JAH के जरिए फंड लेन-देन की जांच जारी है और और खुलासों की संभावना है।

जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलफुरकान ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद सादिक को गिरफ्तार किया है। सादिक पर विदेशों से फंडिंग प्राप्त करने और बांग्लादेश के एक एनजीओ को आर्थिक मदद पहुंचाने के आरोप हैं। ईडी की जांच में सामने आया कि सादिक लंबे समय से संदिग्ध आर्थिक गतिविधियों में शामिल था और इन फंड्स का इस्तेमाल गैर-पारदर्शी ढंग से किया जा रहा था।

ताजा कार्रवाई से पहले ईडी ने बीकानेर में उसके ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिले। मोहम्मद सादिक बीकानेर में जमीयत अहले हदीस (JAH) नामक एनजीओ संचालित करता था, जिसके माध्यम से फंड्स के लेन-देन की गतिविधियां जारी थीं।

जांच एजेंसी अब फंडिंग के स्रोत, उपयोग और सादिक के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत