किंग ऑफ कोटा और 0032 गैंग के दो बदमाश साथियों के साथ गिरफ्तार : दो पिस्टल, चाकू, दो जिंदा कारतूस बरामद, कार जब्त 

पूर्व में कई थानों मेंं दर्ज हैं अनेक प्रकरण

किंग ऑफ कोटा और 0032 गैंग के दो बदमाश साथियों के साथ गिरफ्तार : दो पिस्टल, चाकू, दो जिंदा कारतूस बरामद, कार जब्त 

क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने और सोशल मीडिया पर स्वयं को किंग ऑफ कोटा एवं 0032 गैंग का  सदस्य बताने वाले दो बदमाशों को साथियों के साथ कोटा ग्रामीण पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी कैथून थाना एवं जिला बारां के फायरिंग प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे थे।

खेड़ारामपुर/ कैथून। क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने और सोशल मीडिया पर स्वयं को किंग ऑफ कोटा एवं 0032 गैंग का  सदस्य बताने वाले दो बदमाशों को साथियों के साथ कोटा ग्रामीण पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी कैथून थाना एवं जिला बारां के फायरिंग प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि 8 जनवरी को थाना कैथून एवं जिला बारां क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटनाओं में वांछित समीर उर्फ गंजा पुत्र मोहम्मद खालिक हुसैन, निवासी बड़ौद थाना बूढ़ादीत हाल सुभाष नगर सकतपुरा थाना कुन्हाड़ी तथा आफाक हुसैन उर्फ आशिक हुसैन पुत्र अब्दुल कुद्दूस निवासी इकबाल चौक सकतपुरा थाना कुन्हाड़ी को साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गत 8 जनवरी को  पीड़ितअब्दुल कादिर निवासी दरबार का बाग कैथून ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी शिवाजी नगर स्थित आवासीय कॉलोनी में तीन बदमाश बाइक पर आए और जान से मारने की नीयत से उसके पुत्र यामीन हुसैन पर दो राउंड फायर किए। सौभाग्य से गोलियां निशाने से चूक गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। इससे पूर्व भी 10 दिसंबर को आरोपियों ने फरियादी के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की  थी। उन्होंने बताया जानकारी मिली कि आरोपी शेरगढ़ किला क्षेत्र, जिला बारां में झाड़ियों में छिपे  हैं। सूचना पर कैथून थाना पुलिस, बपावरकलां थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान भागने के प्रयास में आरोपी झाड़ियों में गिरकर घायल हो गए।

पूर्व में कई थानों मेंं दर्ज हैं अनेक प्रकरण
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो पिस्टल, एक चाकू, दो जिंदा कारतूस एवं एक कार जब्त की है। पूछताछ में सामने आया कि फायरिंग की घटना के पीछे शकील मेवाती निवासी कनवास हाल भीमपुरा कैथून का हाथ है, जिसने फरियादी को जान से मारने की सुपारी तीन लाख रुपए में दी थी। जिसमें से 20 हजार रुपए अग्रिम दिए गए थे। मास्टरमाइंड शकील मेवाती की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर