दैनिक नवज्योति के प्रयास के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन और एलन कोचिंग संस्थान : 12 दिन बाद जिला प्रशासन ने ली कोचिंग छात्र की सुध

एसडीएम कोटा सिटी दीपक मित्तल भी अस्पताल पहुंचे और मामले में पूरी जानकारी जुटाई।

दैनिक नवज्योति के प्रयास के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन और एलन कोचिंग संस्थान : 12 दिन बाद जिला प्रशासन ने ली कोचिंग छात्र की सुध
दैनिक नवज्योति का जताया आभार

कोटा। एमबीएस अस्पताल के स्ट्रॉक वार्ड में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे एलन कोचिंग संस्थान के छात्र की आखिर मंगलवार को 12वें दिन जिला प्रशासन ने सुध ली। कोचिंग छात्र का एमबीएस अस्पताल में पिछले 12 दिन से उपचार जारी है। इस दौरान किसी ने भी उसकी सुध नहीं ली थी।


छात्र के परिजनों की पीड़ा को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया तो जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा के निर्देश पर मंगलवार को उपायुक्त नगर निगम गजेन्द्र सिंह, उप-निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओम प्रकाश तोषनीवाल सहित तीन सदस्यीय टीम कोचिंग छात्र के परिजनों से मिले और एमबीएस अस्पताल में जाकर भर्ती  छात्र के इलाज के बारे में पूरी जानकारी ली। नगर निगम उपायुक्त गजेन्द्र सिंह ने बताया कि कलक्टर के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम के साथ कोचिंग छात्र के परिजनों से मुलाकात की तथा चिकित्सकों से बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली गई है। साथ ही उसके व्यवहार, चाल-चलन तथा अभाव-भाव और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली गई।  छात्र ने आत्महत्या करने का क्यों प्रयास किया यह बात समझ से परे है, क्योंकि पिछले चार माह से लगातार टेस्ट में छात्र की रेंक में सुधार हो रहा था, मकान मालिक, दोस्तों व आसपास के लोगों से भी जानकारी ली गई, लेकिन छात्र के मामले में पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है। बताया गया कि छात्र पढ़ने में भी अच्छा था।

एसडीएम भी पहुंचे अस्पताल
इससे पूर्व सुबह एसडीएम कोटा सिटी दीपक मित्तल भी अस्पताल पहुंचे और मामले में पूरी जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि अभी छात्र किन-किन से मिलता था तथा उसके स्वभाव में परिवर्तन के बारे में जानकारी ली गई है। चिकित्सकों को छात्र के उपचार में किसी प्रकार की समस्या नहीं आने के  लिए कहा गया है। मामले की पूरी रिपोर्ट कलक्टर को दी जाएगी।

दैनिक नवज्योति का जताया आभार
 छात्र के पिता गोविंद ने कहा कि दैनिक नवज्योति का आभार व्यक्त करता हूं कि उनके प्रयास से ही आज जिला प्रशासन के साथ एलन कोचिंग संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने भी सुध ली है तथा छात्र के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी जुटाई। दस हजार रुपए आर्थिक मदद के रूप में दिए हैं। आगे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

ये था मामला
उल्लेखनीय है जवाहर नगर थाना क्षेत्र के तलवंडी क्षेत्र में बिहार निवासी 21 वर्षीय कोचिंग छात्र चंदन कुमार यादव पुत्र गोविंद यादव ने 19 मार्च को आत्महत्या करने  की नीयत से फांसी लगा ली थी। छात्र  को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसका उपचार अभी जारी है। छात्र की स्थिति में सुधार जरुर आया है, लेकिन अभी तक होश नहीं आया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें