शहर में रोजाना सवा सौ बच्चे ले रहे जन्म

दस माह में 35 हजार से अधिक बच्चों ने लिया जन्म

शहर में रोजाना सवा सौ बच्चे ले रहे जन्म
नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण द्वारा इन हैल्प लाइन के माध्यम से इस साल के दस माह में करीब 35 हजार से अधिक जन्म प्रमाण पत्र बनाए जा चुके हैं। इससे जाहिर है कि हर महीने करीब 35 सौ और रोजाना करीब सवा सौ बच्चों का जन्म हुआ है।

कोटा। शहर में रोजाना करीब सवा सौ बच्चों का जन्म विभिन्न अस्पतालों में हो रहा है। दस माह में ही 35 हजार से अधिक बच्चे जन्ग ले चुके हैं। इसका प्रमाण है नगर निगम की हैल्प लाइन। जहां इस साल के दस माह में ही 35 हजार से अधिक जन्म प्रमाण पत्र बनाए जा चुके हैं। नगर निगम द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ ही आमजन से जुड़े कार्यों को करने के लिए हैल्प लाइन बनाई हुई है। इस हैल्प लाइन के माध्यम से भी लोगों की हैल्प की गई है। कोटा में एक निगम होने से हैल्प लाइन भी एक ही थी। लेकिन दो निगम बनने के बाद कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण निगम की हैलप लाइन भी अलग-अलग कर दी गई। इस हैल्प लाइन के माध्यम से जन्म-मृत्यु व विवाह प्रमाण पत्र बनाने का काम किया जा रहा है।  नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण द्वारा इन हैल्प लाइन के माध्यम से इस साल के दस माह में करीब 35 हजार से अधिक जन्म प्रमाण पत्र बनाए जा चुके हैं। इससे जाहिर है कि हर महीने करीब 35 सौ और रोजाना करीब सवा सौ बच्चों का जन्म हुआ है। 

कोटा उत्तर से अधिक दक्षिण में जन्मे बच्चे
नगर निगम कोटा उत्तर की तुलना में कोटा दक्षिण निगम क्षेत्र में अधिक बच्चे जन्मे हैं। नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा उत्तर निगम में इस साल जनवरी से अक्टूबर तक 13 हजार 424 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए। जबकि कोटा दक्षिण निगम में इसी अवधि में 21 हजार 958  जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए। 

जन्म की तुलना में मृत्यु एक तिहाई
कोटा में इस साल के दस माह में जन्म होने वाले बच्चों की तुलना में मौत करीब एक तिहाई हुई है। इसकी पुष्टि निगम की हैल्प लाइन द्वारा जारी किए गए मृत्यु प्रमाण पत्र हैं। नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण द्वारा दस माह में कुल 13 हजार 200 मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए। जिनमें  कोटा उत्तर ने 3639 जबकि कोटा दक्षिण ने 9561 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए।  

उत्तर से दोगुने विवाह पंजीयन दक्षिण में
जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के साथ ही नगर निगम द्वारा विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र भी बनाए जा रहे हैं। इस साल दोनों निगमों ने हैल्प लाइन के माध्यम से कुल 10 हजार 176 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जारी किए। जिनमें से कोटा उत्तर ने जहां 3057 प्रमाण पत्र बनाए वहीं कोटा दक्षिण निगम ने दोगुने 7119 विवाह प्रमाण पत्र जारी किए। 

Read More सड़क तो सुधरी नहीं, दीवार व व्यू कटर भी ढहे

इनका कहना है
हैल्प लाइन खोली ही लोगों की सुविधा के लिए है। यहा आवेदन करने वाले सभी लोगों का काम आसानी से किया जा रहा है। दस्तावेज पूरे होने पर बिना किसी परेशानी व देरी के जन्म, मृत्यु व विवाह प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। 
- मंजू मेहरा, महापौर नगर निगम कोटा उत्तर 

Read More 20 बार नोटिस, पांच साल पूरे फिर भी नहीं बन पाया लेक्चर थियेटर

हैल्प लाइन में आवेदन करने पर बिना किसी देरी के प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। हैलप लाइन कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि जन्म, मृत्यु जैसे महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र जारी करने में देरी नहीं की जाए। व्यक्ति को इसके माध्यम से बड़ी राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तर दक्षिण तो  व्यवस्था के लिए है लेकिन काम कहीं का भी हो सभी को बिना परेशानी के करवाने का प्रयास करते हैं। 
- राजीव अग्रवाल, महापौर, नगर निगम कोटा दक्षिण

Read More आस्था के साथ पारदर्शिता भी जरूरी : क्या बड़े मंदिरों को चढ़ावे का पूरा हिसाब सार्वजनिक करना चाहिए?

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर
व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस को लेकर परिवहन विभाग की पहल का असर महज 24 घंटे में दिखाई देने लगा। ट्रांसपोर्ट...
परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग