लकवाग्रस्त बुजुर्ग पिता की पुत्र ने की हत्या

पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी

लकवाग्रस्त बुजुर्ग पिता की पुत्र ने की हत्या
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र अजय मेहरा के खिलाफ मारपीट व हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है ।

कोटा । आरके पुरम पुलिस थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व पुत्र की मारपीट से गंभीर रूप से घायल पिता ने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया । पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र अजय मेहरा के खिलाफ मारपीट व हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है । पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार जोशी ने बताया कि  राधेश्याम मेहरा उम्र 65 साल निवासी श्रीनाथपुरम पिछले दो साल से लकवाग्रस्त होने पर घर पर ही रहते थे तथा उनका उपचार चल रहा था।  इसी दौरान उनके सबसे छोटे पुत्र अजय मेहरा ने 18 फरवरी को किसी बात को लेकर मारपीट की जिससे उनके कान और मुंह से खून आने लगा । परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान राधेश्याम की  मौत हो गई ।आरोपी अजय मेहरा नशे का आदी है। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्यार, शादी की जिद और धोखे के आरोप का खौफनाक अंत! होटल में प्रेमी ने खुद को लगाई आग, 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार प्यार, शादी की जिद और धोखे के आरोप का खौफनाक अंत! होटल में प्रेमी ने खुद को लगाई आग, 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का दबाव बनाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी से तंग आकर आत्महत्या...
23 साल बाद बाड़ा पदमपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जुटेगा राष्ट्रीय नेतृत्व
PM मोदी के समर्थन में आए शशि थरूर, कॉर्पोरेट टैक्स कटौती, रोजगार और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा
चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात! चुनाव हारते ही गांव से हटवा दीं 50 स्ट्रीट लाइटें, विधायक के तर्क पर उठे सवाल
पुष्कर में आस्था का चरम : घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, मटका दौड़ में देसी-विदेशी महिलाओं ने दिखाया दमखम
बनीपार्क में राज्य पुरस्कार गाइड-रेंजर शिविर संपन्न, 293 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
भारत पहुंचे नेपाल के पीएम बालेन शाह, राष्ट्रपति भवन में मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत