इंटरलॉकिंग उखाड़ कर सड़क बनाने की तैयारी, नगर पालिका में जनता के धन का दुरूपयोग

कई जगह क्षतिग्रस्त सड़क के गड्ढों पर नहीं किया जा रहा पेचवर्क

इंटरलॉकिंग उखाड़ कर सड़क बनाने की तैयारी, नगर पालिका में जनता के धन का दुरूपयोग

नगर पालिका सुकेत में किस प्रकार जनता के धन का दुरूपयोग किया जा रहा है, इसका जीता जागता प्रमाण क्षेत्र की सड़कों पर देखने को मिल रहा है

सुकेत। नगर पालिका सुकेत में किस प्रकार जनता के धन का दुरूपयोग किया जा रहा है, इसका जीता जागता प्रमाण क्षेत्र की सड़कों पर देखने को मिल रहा है। नगर पालिका प्रशासन सड़कों के बहाने पैसे की बरबादी करने पर तुला हुआ है। नगर पालिका क्षेत्र में कहीं पर तो क्षतिग्रस्त सड़कों की पैचिंग करवाने के बजाय सड़क पूरी तरह से खराब होने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कहीं पर दुरुस्त सड़कों को भी उखड़वा कर फिर से बनाने की तैयारी चल रही है। जानकारी के अनुसार नगर के पायगा मोहल्ले में इंटरलॉकिंग रोड उखड़वाकर फिर से बनवाया जा रहा है। जिसकी कोई जरूरत नहीं है। सड़क अभी दुरुस्त है। इसी तरह यादव मोहल्ले की ओर जाने वाली सड़क में कई जगह गड्ढे हो चुके हैं। लेकिन पालिका प्रशासन  पैचिंग के बजाय सड़क पूरी तरह खराब होने का इंतजार कर रही है। वहीं पायगा मोहल्ले से रावण चौक की ओर जाने वाले रास्ते में गड्ढा भरवाने में प्रशासन की कोई दिलचस्पी नजर नहीं आ रही है। जानकारों का कहना है कि मरम्मत में महज कुछ राशि तक का खर्च आएगा। इसके उलट सड़क पूरी तरह खराब होने पर लाखों के वारे-न्यारे होंगे। 

पायगा मोहल्ले में इंटरलॉकिंग रोड उखड़वा रहा ठेकेदार 
पायगा मोहल्ले में बनी इंटरलॉकिंग रोड की हालत सही होने के बावजूद इसे उखाड़कर फिर से बनवाने की तैयारी है। पायगा मोहल्ले से रावण चौक सड़क तक आने वाले लगभग 500 से 700 मीटर के रास्ते पर पहले से ही इंटरलॉकिंग बिछी हुई थी। लेकिन यहां काम करवा रहे ठेकेदार ने शनिवार को रास्ते की इंटरलॉकिंग उखड़वा दी। आसपास रहने वाले लोगों ने कारण पूछा तो बताया गया कि इंटरलॉकिंग उखाड़कर फिर से बिछाई जाएगी। इससे लोग हैरत में हैं। अभी सड़क दुरुस्त हालत में है। फिर भी इसे उखाड़कर दुबारा बनवाया जा रहा है। 

इनका कहना
 2020 के बाद इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण हुआ था। नवनिर्माण की सीमा दस साल से बारह साल की समयावधि होती है। लेकिन ठेकेदार को लाभ पहुंचने के लिए पेचवर्क की जगह रोड बनाए जा रहे हैं।
-राजकुमार राठौर, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, सुकेत

ग्राम पंचायत के समय नगर में रोड बनाए गए थे। अब पालिका बनने के बाद पालिका द्वारा नवनिर्माण करवाया जा रहा है।
-सुनील गौतम, उप प्रधान, खैराबाद

Read More  सांप पकड़ने वाले हाथों में अब किताबों की ताकत, कक्षा एक से करीब आठवीं तक नि:शुल्क पढ़ाई

पुराने कार्य सेंक्शन थे। उसी का कार्य संवेदक द्वारा करवाया जा रहा है।
-हेमेन्द्र सांखला, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, सुकेत

Read More सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को बीस साल की कैद, एक लाख दस हजार रुपए का जुर्माना

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग