दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की जेल

कोर्ट ने डीएनए रिपोर्ट के आधार पर सुनाई सजा

दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की जेल

गांव से उसके पिता ने फोन करके बताया कि उसकी पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है।

कोटा। शहर की पोक्सो कोर्ट क्रम तीन ने शुक्रवार को नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई ।  आरोपी पर 20,000 रुपए का जुमार्ना भी लगाया ।  इस मामले में न्यायालय ने माता-पिता और पीड़िता के पक्ष द्रोही होने के बावजूद डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए आरोपी को सजा सुनाई ।  पीड़िता के पिता ने तीन जनवरी 2023 को  खतौली पुलिस थाने में आरोपी रोहित बैरवा (22) पुत्र लटूर लाल  निवासी नयागांव जगदीशपुर हाल निवास आमली रोझड़ी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया  कि 31 दिसंबर 2022 को वह अपनी पत्नी तथा अपनी लड़की  (14 ) को लेकर अपने माता-पिता से मिलने के लिए तालाब गांव गया था।  अपनी पुत्री को दादी के पास छोड़ वह कोटा आ गया । इसी दौरान गांव से उसके पिता ने फोन करके बताया कि उसकी पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है।   उसे तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। संदेह है कि उसकी पुत्री को रोहित बैरवा भगाकर ले गया है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 363, 366 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया ।  अनुसंधान के दौरान पुलिस ने बालिका को आरोपी के पास से दस्तयाब कर मेडिकल तथा डीएनए टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 आईपीसी और पोक्सो एक्ट में चालान पेश किया । इस दौरान पीड़िता और उसके माता-पिता कोर्ट में पक्ष द्रोही हो गए  न्यायाधीश दीपक दुबे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई साथ ही 20,000 रुपए जुमार्ना भी लगाया ।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास