सड़क खोदकर डाली मोटी गिट्टी, अधूरा छोड़ा निर्माण कार्य

जाखोड़ा से कादीहेड़ा के बीच स्वीकृत नॉनपेचेबल सड़क का मामला

सड़क खोदकर डाली मोटी गिट्टी, अधूरा छोड़ा निर्माण कार्य

छह माह से राहगीर तथा वाहन चालक हो रहे परेशान

कैथून। क्षेत्र के जाखोड़ा से कादीहेड़ा गांव तक बनाई जा रही सड़क आम राहगीरों व वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गौरतलब है कि जाखोड़ा से कादीहेड़ा गांव के बीच सार्वजनिक निर्माण विभाग से नवीन सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली थी। जिस पर ठेकेदार ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया था। साथ ही सड़क को खोदकर उसमें मोटी गिट्टी डाल दी थी। परंतु ठेकेदार द्वारा सड़क को खोदकर बीच में ही सड़क निर्माण का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व वार्ड पंच गिर्राज मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत जाखोड़ा से कादीहेड़ा गांव तक नॉनपेचेबल नवीन सड़क निर्माण का कार्य स्वीकृत हुआ था। परन्तु ठेकेदार ने सड़क निर्माण का काम बीच में ही अधूरा छोड़ दिया है। ठेकेदार ने सड़क खोदकर उसमें गिट्टी डाल दी है। जिसके कारण राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइक सवार सड़क पर फैली गिट्टी में फिसलकर आए दिन चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दीपावली के समय ही ठेकेदार ने सड़क को खोद दिया था। परन्तु 6 महीने से ज्यादा समय होने के बाद भी अभी तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। 

बारिश में आए दिन होंगे हादसे
ग्रामीणों ने बताया कि 1 महीने के बाद बरसात का मौसम शुरू हो जाएगा। जिसके कारण सड़क पर कीचड़ फैल जाएगा। जिससे  इस सड़क पर चलना लोगों के लिए बड़ी समस्या का सबब बन जाएगा। आए दिन हादसे होंगे। 

अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करा दिया है। परंतु  जिम्मेदार अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से ग्राम पंचायत जाखोड़ा से कादीहेड़ा गांव तक नवीन सड़क का बरसात से पूर्व शीघ्र निर्माण कार्य कराने की मांग की है। जिससे लोगों को जर्जर सड़क से राहत मिल सके।

इनका कहना
जाखोड़ा से कादीहेड़ा गांव तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। जिसके कारण बरसात में जर्जर सड़क में गड्ढे हो जाएंगे और पानी भर जाएगा। जिसके कारण ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए। 
-उमा शंकर, ग्रामीण

Read More राजस्थान में मुख्य नियंत्रक राजस्व प्राधिकरण को लेकर अधिसूचना जारी, प्रशासनिक स्पष्टता और प्रभावी नियंत्रण की दिशा में अहम

 जाखोड़ा से कादीहेड़ा सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। ठेकेदार ने सड़क को खोदकर बीच में ही काम छोड़ दिया है। जिससे राहगीरों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
-गिर्राज मीणा, पूर्व वार्ड पंच

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर घना कोहरा : कई फ्लाइट्स प्रभावित, दृश्यता घटकर महज 50 मीटर

ठेकेदार ने नवीन सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया है। जिसको लेकर विभाग को कई बार अवगत करा दिया है। आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। 
-टीकम चंद सुमन, पूर्व सरपंच, जाखोड़ा -4075

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन प्रभावित, कई उड़ानें रद्द व लेट

जाखोड़ा से कादीहेड़ा गांव तक नवीन सड़क निर्माण के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। टेंडर प्रकिया पूरी होने के बाद जल्दी ही सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
-लाखन मीणा, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी : खेतों और गाड़ियों की छतों पर जमी बर्फ, जयपुर में सर्दी से एक की मौत प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी : खेतों और गाड़ियों की छतों पर जमी बर्फ, जयपुर में सर्दी से एक की मौत
प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड का दौर भी जारी रहा। फतेहपुर और माउंट आबू में बीती रात...
साइबर फ्रॉड (डिजिटल अरेस्ट) : 2025 में हजारों करोड़ की ठगी, हर राज्य का नागरिक निशाने पर; सबसे ज्यादा साइबर फ्रॉड का नुकसान महाराष्ट्र में
कोचिंग सेंटर नियंत्रण बिल को इसी माह लागू करने की तैयारी, ड्राफ्ट में संशोधनों को उच्च स्तर से मिल सकती है मंजूरी
ट्रंप का ऐलान : ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर लगेगा 25 प्रतिशत टैरिफ, भारत और चीन पर भी पड़ सकता है असर
मुख्यमंत्री ने किया एक लाख भर्तियों का कलैण्डर जारी, कहा- युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा हमारे प्रदेश का भविष्य
जितेन्द्र सिंह ने की विकसित भारत संवाद में हिस्सा लेने वाले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के युवाओं से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर आरटीओ प्रथम में लाइसेंस प्रक्रिया हुई सख्त, ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक से बदले नियम