अफीम तस्कर को सात वर्ष का कठोर कारावास

70,000 रुपए का जुर्माना

अफीम तस्कर को सात वर्ष का कठोर कारावास
तलाशी में आरोपी के कब्जे से अवैध अफीम बरामद हुई जिसका शुद्ध वजन एक किलोग्राम था

कोटा। विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस कोटा के न्यायाधीश अरूण कुमार  बेरीवाल ने अफीम तस्करी के आरोपी को सात वर्ष के कठोर कारावास एवं 70,000 रुपए जुर्माने की सजा से दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक महेंद्र सिंह निर्भय ने बताया कि  12 नवम्बर 2018 को  विज्ञान नगर थाना पुलिस ने अंधेरी पुलिया के पास नाकाबंदी के दौरान उद्योग नगर से आती हुई एक मोटरसाइकिल को मय चालक डिटेन किया। चालक ने अपना नाम बाबूलाल पुत्र  हरलाल निवासी पीपलहेड़ा थाना छीपाबड़ौद का होना बताया। उसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध  अफीम बरामद हुई जिसका शुद्ध वजन एक किलोग्राम था जिसको जब्त कर पुलिस ने अनुसंधान के पश्चात आरोपी बाबूलाल के विरुद्ध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में  तथा  रामप्रताप के विरुद्ध 8/29 एनडीपीएस एक्ट में आरोप पत्र न्यायालय में पेश किए। जहां  कुल 14 गवाह और कुल 50 दस्तावेज प्रदर्शित करवाएं। न्यायालय ने  आरोपी बाबूलाल लोधा को 7 वर्ष के कठोर कारावास और 70,000 जुर्माने की सजा से दंडित किया।जबकि सह आरोपी राम प्रताप को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद   राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद  
राजस्थान में करीब 5,500 मदरसा पैरा टीचर्स और शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद जारी। 2022 के संविदा नियमों के...
वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी
पश्चिम एशिया के झगड़ों के लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत जरूरी, एर्दोगन बोले- तालमेल से कई मुद्दों पर अच्छे नतीजे हासिल करने में मिलती है मदद
राजस्थान नगर निकाय चुनाव : 7 निगमों में डिप्टी मेयर, 47 परिषदों में उपसभापति और 251 नगरपालिकाओं में चुने जाएंगे उपाध्यक्ष
अक्षरा नेगी बनीं नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस उर्वशी-2026 की विजेता, आत्मविश्वास और शानदार स्टेज प्रेजेंस से निर्णायकों को किया प्रभावित
अयोध्या में चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को बचाने की चल रही कार्रवाई : आरोपियों के खिलाफ अब तक चार्जशीट भी नहीं हुई दाखिल, जयराम बोले- चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को कौन और क्यों बचा रहा?
जयपुर के 18 निकायों में भाजपा का 12 और कांग्रेस का 6 में बना बोर्ड, शाहपुरा नगर परिषद में एक वोट से जीती भाजपा