गंगोत्री के गंगाजल से होगा शिव का जलाभिषेक

सावन माह में ज्यादा होती है बिक्री : डाकघरों में भक्तों के लिए मंगाया अतिरिक्त स्टॉक

गंगोत्री के गंगाजल से होगा शिव का जलाभिषेक

डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार गंगाजल की बिक्री सबसे अधिक सावन माह में होती है।

कोटा। सावन माह में सभी शिवालयों में भगवान शिव के जलाभिषेक व अन्य अनुष्ठानों में गंगाजल की आवश्यकता होती है। आगामी दिनों में सावन माह शुरू होने वाला है। इसे देखते हुए डाक विभाग ने गंगोत्री से पवित्र गंगा जल मंगाया है, जिसकी अब बिक्री होने लगी है। डाकघरों में गंगाजल की 250 एमएल की बोतल 30 रुपए में उपलब्ध है, जबकि बाजार में इस आकार की बोतल की कीमत 60 से 70 रुपए तक है। जिले में संचालित अधिकांश डाकघरों में गंगाजल की बोतलें भिजवा दी गई है। जिससे जिले के सभी भक्तों को आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। वैसे तो गंगाजल की सालभर बिक्री होती है, लेकिन सावन माह को देखते हुए अब बिक्री ज्यादा होने लगी है।

डिमांड भेजकर जयपुर से मंगवाया स्टॉक
डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार गंगाजल की बिक्री सबसे अधिक सावन माह में होती है। कोटा जिले में भगवान शिव के काफी मंदिर हैं। ऐसे में यहां पर सावन माह में भगवान शिव के अभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए गंगाजल की डिमांड ज्यादा होती है। स्थानीय विभाग ने कुछ दिनों पूर्व ही गंगाजल की डिमांड डाक विभाग के जयपुर स्थित कार्यालय को भेज दी थी। डिमांड के अनुसार गंगोत्री के गंगाजल से भरी बोतलें जयपुर यहां आती है। फिलहाल डाक विभाग के कुछ स्टॉक मौजूद है, जिसे ग्राहकों को दिया जा रहा है। 

यहां कीमत बाजार से आधी
हिंदू धर्म में पवित्र गंगाजल को अमृत के समान माना गया है। यही कारण है कि पूजा पाठ से लेकर हर शुभ काम में गंगा जल का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। सावन के महीने में गंगाजल का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। सावन माह या किसी विशेष तिथि पर पवित्र स्नान करने या भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करने के इच्छुक भक्तों को हरिद्वार, वाराणसी या प्रयागराज जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब वे घर पर ही गंगाजल मिश्रित जल से स्नान कर सकेंगे। भगवान भोलेनाथ का भी गंगाजल से अभिषेक कर सकेंगे। इसके लिए डाक विभाग द्वारा सस्ती दर पर यह व्यवस्था की गई। बाजार से 50 प्रतिशत कम कीमत पर शहर के सभी डाकघरों में गंगाजल उपलब्ध है। वर्तमान में जिले में प्रतिदिन गंगाजल की 40 से 50 बोतल की बिक्री हो रही है। 

अब केवल गंगोत्री का जल उपलब्ध
पहले लोगों को हरिद्वार, ऋषिकेश और गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन अब केवल गंगोत्री का गंगाजल ही बेचा जा रहा है। विभाग ने ये योजना 2016 में शुरू की थी। तब विभाग गंगोत्री के साथ ऋषिकेश का गंगाजल भी बेचता था, लेकिन तीन साल से केवल गंगोत्री का गंगाजल ही बेचा जा रहा है। सावन माह के अलावा भी विभाग के पास सालभर ये बिक्री के लिए उपलब्ध होता है, लेकिन सावन के महीने में गंगाजल की मांग बढ़ जाती है। 

Read More असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स

डाक विभाग की यह सुविधा काफी अच्छी है। लोगों को कम कीमत में गंगोत्री का गंगाजल मिल रहा है। सावन माह में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक अधिक किया जाता है। इस कारण हर साल गंगाजल खरीदना पड़ता है। इस साल भी उसने चार बोतल गंगाजल खरीदा है।
- बलवीर सिंह, ग्राहक

Read More दहेज की मांग को लेकर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला: आरोपी पति को 5 साल की कैद

सावन के महीने में गंगाजल की डिमांड बढ़ जाती है। इसलिए अभी से डाकघरों में इसकी अच्छी खासी बिक्री होने लगी है।  डाकघर में 250 एमएल की बोतल 30 रुपए में बेची जा रही है। डिमांड के अनुसार जयपुर से स्टॉक मंगवा लिया गया है। 
- धनराज मेघवाल, ट्रेजरर, डाक विभाग 

Read More नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की जेल, जानें पूरा मामला

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल