प्रदेश का पहला सिंथेटिक कोर्ट हो रहा तैयार

मल्टीपरपज स्कूल में तैयार हो रही खेल सुविधा

प्रदेश का पहला सिंथेटिक कोर्ट हो रहा तैयार

नयापुरा व गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल में ये मैदान बनाए गए हैं।

कोटा। शिक्षा व पर्यटन नगरी कोटा में अब खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए खेल मैदान व खेल संकुल तैयार किए गए हैं। उसी के तहत प्रदेश का पहला सिंथेटिक बास्केटबॉल व बॉलीबॉल कोर्ट तैयार किया जा रहा है। साथ ही फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए भी मैदान तैयार किया जा रहा है।  शहर में नगर विकास न्यास की ओर से पूर्व में खेल संकुल व अंतरराष्ट्रीय स्तर के इनडोर स्टेडियम तैयार किए गए हैं। नयापुरा व गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल में ये मैदान बनाए गए हैं। वहीं मल्टीपरपज स्कूल परिसर में एक तरफ की जगह जहां डम्पिंग यार्ड बना हुआ था वहां अब खेल मैदान बनाया जा रहा है। 

सिंथेटिक कोर्ट हो रहा तैयार
नगर निगम कोटा दक्षिण के स्थानीय पार्षद नरेश शर्मा ने बताया कि मल्टीपरपज स्कूल में मुख्य प्रदेश द्वार से बांयी तरफ तो पिछली सरकार में खेल संकुल बना दिया था। जबकि दांयी तरफ की जगह पर कचरे का डम्पिंग यार्ड बना रखा था। जिससे स्कूल परिसर और मैदान की दुर्दशा हो रही थी। साथ ही बॉस्केटबॉल कोर्ट भी पुराना होने से उसकी दुर्दशा हो रही थी।  शर्मा ने बताया कि उन्होंने तत्कालीन जिला कलक्टर व न्यास अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें मैदान में खेल सुविधाएं विकसित करने की मांग की थी। जिसके बाद उन्होंने आदेश दिया था। शर्मा ने बताया कि मेन गेट के पास पुराने बॉस्केटबॉल कोर्ट के स्थान पर नया सिंथेटिक कोर्ट बनाया जा रहा है। यहां बॉस्केटबॉल व बॉलीबाल के सिंथेटिक कोर्ट बनाए जा रहे हैं। यह प्रदेश का पहला सिंथेटिक कोर्ट है। इससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके पास ही दर्शकों के बैठने के लिए स्थान भी बनाया गया है। 

फुटबॉल मैदान व वॉकिंग ट्रेक
पार्षद नरेश शर्मा ने बताया कि स्कूल परिसर में पीछे की तरफ भी खाली जगह पड़ी हुई थी। उस जगह  पर फुटबॉथ का मैदान और वॉकिंग ट्रेक बनाया जा रहा है। यहां 105 गुणा 65 वर्ग मीेटर में फुटबॉल का मैदान बनाया जा रहा है। इसके चारों तरफ पैदल चलने वालों के लिए वॉकिंग ट्रेक बनाया गया है।  

1.68 करोड़ से तैयार हो रहे मैदान
इधर नगर विकास न्यास अधिकारियों ने बताया कि फुटबॉल मैदान व वॉकिंग ट्रेक 1.0 करोड़ से और बॉस्केटबॉल व बॉलीबाल का सिंथेटिक  कोर्ट 58 लाख की लागत से बनाया जा रहा है। इन खेल मैदानों का काम तेजी से किया जा रहा है। शीघ्र हीे बनकर तैयार हो जाएंगे। इनके तैयार होने के बाद खिलाड़ियों को खेल की बेहतर सुविधा मिलेगी। 

Read More राजश्री पान मसाला विज्ञापन मामला : सलमान खान के हस्ताक्षरों की जांच के लिए फाइल एफएसएल भेजने के निर्देश, अदालत ने कहा- सलमान को आना ही पड़ेगा 

Post Comment

Comment List

Latest News

अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर और मंडल...
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे