अन्नपूर्णा रसोईयों का किया औचक निरीक्षण, 7 लाख से अधिक का लगाया जुर्माना

भोजनार्थी से निर्धारित दर 8 रूपये के बजाए 10 रूपये लिए जा रहे थे।

अन्नपूर्णा रसोईयों का किया औचक निरीक्षण, 7 लाख से अधिक का लगाया जुर्माना

सीबी गार्डन एवं डीसीएम रोड स्थित लोहार बस्ती की श्री अन्नपूर्णा रसोई में भी निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता असंतोषजनक पाई गई। इन दोनों रसोईयो के संचालकों पर भी 50-50 हजार रूपये का जुर्माना लगाया।

कोटा। राजस्थान के कोटा में नगर निगम उत्तर के क्षेत्र में संचालित पांच अन्नपूर्णा रसोईयों में औचक निरीक्षण के दौरान कमियां पाई जाने पर 7 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

निगम आयुक्त अनुराग भार्गव ने बताया कि उत्तर के क्षेत्र में सर्वप्रथम जेकेलोन हॉस्पिटल स्थित संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि भोजनार्थियो को परोसे जाने वाली सब्जी पूरी तरह पकी हुई नही थी और कच्ची थी। साथ ही भोजनार्थी से निर्धारित दर 8 रूपये के बजाए 10 रूपये लिए जा रहे थे। रसोई के संचालक के द्वारा की जा रही इस भारी अनियमितता के दृष्टिगत इस पर 1 लाख रूपये का जुर्माना किया गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद माला फाटक क्षेत्र में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया गया जिसमें भोजनार्थियों को जली हुई व ठंडी चपाती परोसी जा रही थी व साथ ही अचार की गुणवत्ता में भी बडी खामी थी। इस रसोई के संचालक पर 50 हजार रूपये की जुर्माना लगाया गया।

इसी के साथ ही सीबी गार्डन एवं डीसीएम रोड स्थित लोहार बस्ती की श्री अन्नपूर्णा रसोई में भी निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता असंतोषजनक पाई गई। इन दोनों रसोईयो के संचालकों पर भी 50-50 हजार रूपये का जुर्माना लगाया। इसी प्रकार बापू बस्ती के सामुदायिक भवन में संचालित रसोई की भी जांच की गई। जहां रसोई के पोर्टल के माध्यम से जांच किए जाने पर पता लगा कि लाभार्थी की एक ही नाम से अलग-अलग फोटो के साथ पोर्टल पर आनलाईन एंट्री की जा रही थी व फर्जी कूपन काटे जा रहे थे। आयुक्त ने बताया कि इस रसोई के संचालक के विरूद्ध भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की गई और उस पर 4 लाख 78 हजार रूपये का जुर्माना लगाया।

Read More जमीन तय किए बिना सीवरेज प्लांट का काम, 41 करोड़ की योजना पर उठे सवाल

 

Read More वन्यजीवों के अन्तिम संस्कार के लिए बनाया यंत्र, पर्यावरण की दृष्टि से भी सुरक्षित

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित