मुंबई पुलिस की हिरासत से छह महीने से फरार आरोपी कोटा में पकड़ा

मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा

मुंबई पुलिस की हिरासत से छह महीने से फरार आरोपी कोटा में पकड़ा

आरोपी दुबई की दिराम-करेंसी को आमजन को रुपए में बदलने का झांसा देकर धोखाधड़ी करता था ।

कोटा। मुंबई पुलिस की हिरासत से छह महीने से फरार दिराम करेंसी गैंग के सदस्य आरोपी मोहम्मद फायक हुसैन उर्फ वासिफ को बुधवार को भीमगंजमंडी पुलिस व डीएसटी एवं साइबर टीम ने पुराना रेलवे स्टेशन पंप हाउस के पास से दबोच लिया और फिर पूछताछ के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। आरोपी मुंबई पुलिस की हिरासत से छह महीने पहले फरार हो गया था और छिपता-छिपाता कोटा आ गया था। आरोपी दुबई की दिराम-करेंसी को आमजन को रुपए में बदलने का झांसा देकर धोखाधड़ी करता था। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डी. एन नगर अंधेरी जिला बृह्नमुबंई शहर में  धारा 262 बीएनएस में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी को मुंबई पुलिस तलाश कर रही थी।   

कोटा पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन ने बताया कि 14 अगस्त को एपीआई  श्रीराम घोड़के यूनिट-9 क्राईम ब्रांच बांद्रा मुंबई महाराष्ट्र से जरिए व्हाटसएप पर भीमगंजमंडी थानाधिकारी को सूचना मिली कि आरोपी  मोहम्मद फायक हुसैन उर्फ वासिफ (30) निवासी लालजी पाड़ा गली नं. 3 गादीवली पश्चिम मुम्बई( महाराष्ट्र ) पुलिस हिरासत से फरार है। सूचना में बताया गया था कि आरोपी  कोटा में छिपा है। इसके खिलाफ  पुलिस थाना डी. एन नगर अंधेरी जिला बृह्नमुबंई शहर में धारा 262 बीएनएस में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी  दुबई की दिराम-करेंसी को आमजन को रुपए में बदलने का झांसा देकर रूपयों की धोखाधड़ी करता था ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर  दिलीप कुमार सैनी के निर्देशन एक टीम बनाई गई। टीम ने बजरिया क्षेत्र की होटलों को चैक किया, रेल्वे स्टेशन पर तलाश किया, तलाश करते हुए पुराना रेल्वे पम्प हाउस के पास भीमगंजमंडी कोटा शहर पहुंचे जहां पर एक व्यक्ति व्हाटसएप पर बताए गए हुलिया के अधार का नजर आया। आरोपी  की फोटो के आधार पर पहचान की गई और फिर डिटेन कर थाना भीमगंजमंडी पर लाकर मुंबई क्राईम ब्रांच पुलिस को सूचना दी। मुंबई क्राईम ब्रान्च थाना भीमगंजमंडी पर पंहुचने पर आरोपी मोहम्मद फायक हुसैन उर्फ वासिफ को सुपुर्द किया।

नाम बदल कर काट रहा था फरारी 
पुलिस निरीक्षक राम किशन गोदारा ने बताया कि आरोपी मुंबई पुलिस की हिरासत से छह महीने पहले फरार हो गया था और फिर इंदौर, झारखंड पटना, बिहार में नाम बदलकर फरारी काट रहा था और कहीं पर भी सो जाता था आरोपी मंगलवार को कोटा आया था। 

Read More द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को भूमि आवंटन प्रक्रिया शुरू, 6 प्रशिक्षकों के प्रस्ताव यूडीएच को भेजे

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान