शहर को बदरंग करने वालों पर निगम डाल रहा पर्दा

निगम टीमों ने शहर से हटाए सैकड़ों पोस्टर व फ्लैक्स

शहर को बदरंग करने वालों पर निगम डाल रहा पर्दा

बिना अनुमति के किसी भी तरह का प्रचार प्रसार करने व विज्ञापन फ्लेक्स और पोस्टर-बैनर लगाना गलत ।

कोटा। नगर निगम और कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं निजी संस्थाएं व लोग शहर को बदरंग करने में जुटे हैं। लोगों की उस करतूत को नगर निगम अपने काम से परदा डाल रहा है। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर चाहे चार दीवारी हो या फोर्ट। फ्लाई ओवर हो या गेंट्री बोर्ड। कहीं भी बिना अनुमति के किसी भी तरह का प्रचार प्रसार करने व विज्ञापन फ्लेक्स और पोस्टर-बैनर लगाना गलत है। उसके बाद भी लोग व निजी संस्थाएं उन्हीं जगहों पर पोस्टर बैनर लगाकर निगम व केडीए कार्रवाई को धता बता रहे हैं।

निगम हटा रहा, लोग लगा रहे

नगर निगम के राजस्व अनुभाग की ओर से व केडीए की ओर से पूर्व में कई बार सार्वजनिक स्थानों से अवैध रूप से लगे पोस्टर व बैनर हटाए जा चुके हैं। लेकिन लोग हैं कि उन्हीं जगहों पर फिर से प्रचार प्रसार के पोस्टर व फ्ïलैक्स लगा रहे हैं। जिससे निगम की कार्रवाई का असर ही नजर नहीं आ रहा है।

 

Read More राजस्थान दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘मास्टर प्लान’ शिविरों का किया शुभारंभ, प्रदेश के समग्र और दीर्घकालिक विकास में मील का पत्थर होगी साबित

इन जगहों पर क्रेन की सहायता से हटाए

Read More सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए शुरू किया इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम,

नगर निगम की ओर से शहर में कई जगह पर अधिक ऊंचाई पर लगे पोस्टर व बैनर और फ्लैक्स को क्रेन की सहायता से हटाया गया। जानकारी के अनुसार नाग नागिन मंदिर से कोटड़ी चौराहा, छावनी फ्लाई ओवर के ऊपर से एरोड्राम चौराहा होते हुए विज्ञान नगर चौराहे तक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही टीलेश्वर चौराहे से सीएडी रोड होते हुए कई अन्ज जगह पर कार्रवाई की। निगम के गैराज से बड़ी क्रेन व लिफ्ट मशीन की सहायता से करीब

Read More भू्रण लिंग जांच में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़ : गर्भ में लिंग जांच के लेते थे 80 हजार; फ्लैट से पोर्टेबल मशीन भी जब्त, डॉ राजावत सहित  एक महिला, एक पुरुष गिरफ्तार

300 से अधिक पोस्टर बैनर हटाए गए।

निगम कर्मचारियों ने बताया कि डिवाइडर के बीच, बिजली के खम्बो,ग्रीन बेल्ट, सार्वजनिक शौचालयों, खेल मैदानों की दीवारों पर बड़ी संख्या में निजी स्कूल, कोचिंग, हॉस्पिटल और डॉक्टरों के विज्ञापन वाले कागज व प्लास्टिक के बैनर और फ्लेक्स लगाए हुए हैं। ऐसे करीब 700 पोस्टर बैनर को लोहे के ब्रश, पत्ती व पानी की सहायता से 700 पोस्टर बैनर साफ किए गए।

 

सम्पति विरूपण के तहत कार्रवाई

नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी ऋचा गौतम ने बताया कि पूर्व में निगम के राजस्व अनुभाग द्वारा अवैध पोस्टर बैनर हटाए गए थे। अब निगम के जन स्वास्थ्य अनुभाग कर्मचारियों द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। बिना अनुमति व सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर बैनर लगाकर प्रचार करना सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत आता है। इस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है। पूर्व में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। कई जगह पर केडीए की ओर से भी इस तरह की कार्रवाई की जा चुकी है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

किसी की छवि खराब करने के लिए करोड़ो खर्च कर रहे भाजपा के लोग : सरकार ने एलपीजी संकट को लेकर नहीं की तैयारी, अखिलेश ने कहा- यूपी में LPG का मतलब लापता गैस किसी की छवि खराब करने के लिए करोड़ो खर्च कर रहे भाजपा के लोग : सरकार ने एलपीजी संकट को लेकर नहीं की तैयारी, अखिलेश ने कहा- यूपी में LPG का मतलब लापता गैस
लखनऊ में अशोक जयंती पर अखिलेश यादव ने वादा किया कि सपा सरकार में गोमती रिवर फ्रंट पर सम्राट अशोक...
इजरायली हमले में आईआरजीसी कमांडर की मौत, काट्ज ने कहा- युद्ध के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए ईरान में जारी रखेंगे अभियान
वन मंत्री ने नाहरगढ बायोलॉजिकल पार्क का किया दौरा : रानी के पाँचों शावकों का किया नामकरण, भालू के जोड़े को भी छोड़ा डिस्प्ले एनक्लोजर में
पान की दुकान में चोरी : सवा लाख का माल और 5 हजार रुपये की नगदी चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर
‘ये चाँद सा रोशन चेहरा’ : जयपुर में सजेगी सुरों और यादों की खास महफिल, गोपाल शर्मा ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन
रेलवे स्टेशन पर मनाया जाएगा स्टेशन महोत्सव, कार्यक्रम होंगे आयोजित
एंटोनियो गुटेरेस ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर जताई चिंता: तत्काल युद्ध रोकने का किया आग्रह, युद्ध से वैश्विक बाजार अस्त-व्यस्त