राज संपर्क पर शिकायत निस्तारण में तेजी, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोशल मीडिया पर साझा किए आंकड़े
पंचायतीराज विभाग ने 850 शिकायतों का निपटारा
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ताजा आंकड़े साझा किए। 24 मार्च तक के अपडेटेड डेटा के अनुसार कुल 8942 शिकायतों का सफल निपटारा। जिलों की बात करें तो 1029 शिकायतों के निस्तारण के साथ जयपुर पहले स्थान पर।
जयपुर। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ताजा आंकड़े साझा किए हैं। 24 मार्च तक के अपडेटेड डेटा के अनुसार कुल 8942 शिकायतों का सफल निपटारा किया गया है। जिलों की बात करें तो 1029 शिकायतों के निस्तारण के साथ जयपुर पहले स्थान पर रहा। वहीं 583 शिकायतों का समाधान कर जोधपुर दूसरे और 347 शिकायतों के निस्तारण के साथ अजमेर तीसरे स्थान पर रहा।
विभागवार प्रदर्शन में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने 1043 शिकायतों का निस्तारण कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद खाद्य विभाग ने 869 शिकायतों का समाधान किया, जबकि पंचायतीराज विभाग ने 850 शिकायतों का निपटारा किया। खास बात यह रही कि गैस आपूर्ति की बढ़ती मांग के बावजूद खाद्य विभाग शिकायत निस्तारण में दूसरे स्थान पर बना रहा। राज्य सरकार की ओर से शिकायतों के शीघ्र समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे आमजन को राहत मिल सके और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

Comment List