अतिक्रमण के कारण अवरुद्ध हुआ नाला, लोगों का जीना दुश्वार

नहीं हो रहा कीचड़ व गंदे पानी का निकास एक साल से सफाई के अभाव में दुर्गंध से लोगों का हाल-बेहाल

अतिक्रमण के कारण अवरुद्ध हुआ नाला, लोगों का जीना दुश्वार

पूरी तरह जर्जर हुआ सांगोद-बपावर रोड पर स्थित नाला ।

सांगोद। सांगोद-बपावर रोड पर स्थित गांधी चौराहे से गायत्री चौराहे के बीच काशीपुरी धर्मशाला और मकानों के बीच बने नाले की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। नाले पर अतिक्रमण और क्षतिग्रस्त होने के कारण यह स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। नाले के क्षतिग्रस्त होने से इसमें पानी एवं गंदगी का निकास सही से नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते गंदगी कई वर्षों से इसमें जमा हो रही है। जिस कारण आसपास रहने वाले मकान वासियों को अत्यधिक दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि करीब साल भर से भी ज्यादा समय से इस नाले की सफाई नहीं हुई है।

बारिश के दिनों में बन जाते हैं बाढ़ जैसे हालात
इस नाले पर कई जगह मकान वालों ने अतिक्रमण कर पक्का निर्माण भी कर लिया है। जिसके चलते यह नाला जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होकर अवरुद्ध हो गया है। इस कारण सामान्य दिनों में भी इसमें पानी का निकास नहीं हो रहा है। बारिश के समय तो मकानों के पीछे बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं। साथ ही नाले में लगातार जमा होती गंदगी से आस के मकानों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां होने लगी हैं।

इनका कहना
हमारे मकान के पीछे बना हुआ नाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। नाले पर कई जगह लोगों ने अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर लिया है। जिससे इस नाले में पानी की निकासी सही से नहीं हो पा रही है। इसके चलते यह नाला हर समय सडांध मारता रहता है। जिससे काफी परेशानी होती है।  कई बार जनप्रतिनिधियों को समस्या बताई। लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।
- सीमा सोनी, स्थानीय निवासी

 नाले का निरीक्षण कर सफाई करवाई जाएगी। अगर अतिक्रमण मिलता है तो उस पर भी उचित कार्यवाही की जाएगी।
- मनोज मालव, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका सांगोद 

Read More पीएनबी की नवलगढ़ ब्रांच में 6 करोड़ का फर्जी गोल्ड लोन घोटाला : पूर्व बैंक मैनेजर, सहयोगी के साथ मथुरा से गिरफ्तार ; सुसाइड की थी योजना

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ...
स्कूल छोड़ने की दर आधी : भजनलाल सरकार में शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, बजट से मिलेगा नई पीढ़ी को मजबूत आधार
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा