अस्पताल की मरीजों वाली एकमात्र लिफ्ट भी खराब

मेडिकल कॉलेज अस्पताल : चार में से केवल एक लिफ्ट मरीजों के लिए संचालित वो भी खराब हुई तो सीढ़ियों और रैंप पर आए मरीज

अस्पताल की मरीजों वाली एकमात्र लिफ्ट भी खराब

यही लिफ्ट इससे पहले भी खराब हो चुकी है, उस समय भी ठीक होने में दो से तीन दिन का समय लग गया था।

कोटा। कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार को एकमात्र चालू लिफ्ट खराब हो गई। जिसके चलते अस्पताल में आने वाले मरीजों को दिनभर रैंप का इस्तेमाल करने पर मजबूर रहे। लिफ्ट सुबह ओपीडी के समय ही खराब हो गई थी। जिसके बाद से ही भर्ती मरीजों को ऊपर से नीचे तक आने में रैंप का रास्ता लेना पड़ा। वहीं अस्पताल में मरीजों के लिए केवल एक ही लिफ्ट संचालित हो रही है। ऐसे में परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है। 

पहले भी हो चुकी लिफ्ट खराब
यही लिफ्ट इससे पहले भी खराब हो चुकी है, उस समय भी ठीक होने में दो से तीन दिन का समय लग गया था। वहीं अस्पताल में केवल यही लिफ्ट संचालन करने की स्थिति में है, जिससे इस पर भार अधिक हो जाता है। ओपीडी के साथ ही आपातकालीन और भर्ती मरीज तीनों ही स्थिति में इसी लिफ्ट का उपयोग होता है। बुधवार को भी लिफ्ट बंद हो जाने से सभी मरीज लिफ्ट की जगह रैंप और सीढ़ियों पर निर्भर रहे। पहले भी खराब होने की स्थिति में मरीज कई दिनों तक परेशानी उठा चुके हैं। चार में से एक ही लिफ्ट संचालित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चार कुल लिफ्ट मौजूद हैं। जिसमें से एक गेट नंबर 1 पर, एक रेडयोडायग्नोसिस विभाग के पास, एक ब्लड बैंक के पास और एक लिफ्ट गेट नंबर 2 के पास मौजूद है। लेकिन चारों लिफ्ट में से केवल ब्लड बैंक के पास मौजूद लिफ्ट ही मरीजों के लिए संचालित है। अन्य तीनों लिफ्ट में से दो लिफ्ट सालों से खराब पड़ी हैं। वहीं गेट नंबर 1 वाली लिफ्ट केवल डॉक्टर और स्टाफ के लिए संचालित है। ऐसे में भर्ती मरीजों को ऊपर नीचे आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना होता है।

लोगों का कहना है
अस्पताल में एक ही लिफ्ट चालू अवस्था में है, जिस पर भी दिनभर भीड़ रहती है। जबकि अस्पताल में चार लिफ्ट मौजूद हैं फिर भी लोगों को बेवजह परेशानी उठानी पड़ती है।
- सुभाष राठी, सुभाष नगर

मेरा भाई अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती है, दिन में उसकी जांच करवानी थी तो नीचे लाना पड़ा। लिफ्ट खराब होने के कारण रैंप से गए जिससे समय भी लगा और उसे भी परेशानी हुई। दुसरी लिफ्ट चालू रहती तो परेशान नहीं आती।
- इंद्र कुमार, रायुपरा

Read More उद्योग, सेवा क्षेत्र, व्यापार, कर सलाहकार एवं युवा प्रोफेशनल्स के साथ बजट पूर्व चर्चा, सीएम ने कहा- सशक्त उद्योगों से ही विकसित राजस्थान का निर्माण 

अस्पताल की चारों में से तीन लिफ्ट तो चालू अवस्था में रहनी चाहिए है। क्योंकि गेट नंबर 2 के बाहर वाल लिफ्ट भी सालों से खराब पड़ी है। जिससे गायनिक, पोस्ट गायनिक और अस्थि रोग वार्ड जुड़े हैं। इनके मरीजों को चक्कर लगाकर दुसरी ओर जाना होता है।
- कौशल राज, केबल नगर

Read More हाइवे पर आवारा पशुओं से हादसे का खतरा : जयपुर-आगरा और जयपुर-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग कॉरिडोर पर बचाव का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च, वाहनों के साथ जनहानि

इनका कहना है
कुछ तकनीकी समस्या के कारण लिफ्ट खराब हो गई है। जिसके ठीक कराने के लिए मेंटिनेंस टीम बुला ली है। आज कल में लिफ्ट ठीक हो जाएगी। अन्य लिफ्टों को ठीक कराने के लिए पीडब्लूडी और चिकित्सा विभाग को पत्र लिखा हुआ है।
- डॉ. आर पी मीणा, अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज अस्पताल

Read More आर्मी परेड में सेना जवानों का शौर्य प्रदर्शन, लाखों दर्शक हुए रोमांचित

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन