लूट का वांछित ईनामी आरोपी गिरफ्तार

पिस्टल व दो कारतूस बरामद

लूट का वांछित ईनामी आरोपी गिरफ्तार

आरोपी पर पुलिस 50000 रुपए का इनाम घोषित किया था ।

कोटा। बोरखेड़ा पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 31 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे इनामी बदमाश को बापर्दा  गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी जप्त किए ।  आरोपी को पूछताछ के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा । पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि  21 जून 2023 को  गुमानपुरा थाना क्षेत्र में सांगोद जिला निवासी वर्तमान में कोटा  में रह रहे जिनेंद्र मेहता पुत्र रामदयाल मेहता (31)  ने बयान दिया था 21 जून2023 को  दिन में 3.30 बजे  एक्टिवा से सेठ विनय गोयल  के कहने पर   छावनी रामचंद्रपुरा से सिंधी कॉलोनी रावतभाटा रोड  स्थित नितेश जिंदल की मोबाइल की दुकान से 31 लाख रुपए लेकर एक्टिवा से छावनी गोदाम जा रहा था तभी 4:00 बजे के करीब गुमानपुरा टीचर्स कॉलोनी  से गुजरते समय दो मोटरसाइकिलों से आमने-सामने तीन-तीन व्यक्ति आये और स्कूटी आडी़ लगाकर कर चाकू से वार किया और  रूपयों से भरा बैग छीन कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित के पर्चा बयान पर  धारा 395 और 393 भा.द.स. में दर्ज दर्ज कर आरोपी पर पुलिस  50000 रुपए का इनाम घोषित किया था । 

आरोपियों की तलाश मे अलग-अलग टीम  बनाकर लगातार कार्रवाई करते हुए शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बोरखेड़ा थाना  व साइबर सेल ने एक टीम का गठन किया । शुक्रवार की  रात  को साइबर सेल के हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार को  कैथून निवासी आरोपी शहीजामा उर्फ गोलू उम्र 25  पुत्र अब्दुल सलीम की  कैनाल रोड पर होने की सूचना मिली। साइबर सेल टीम  व पुलिस निरीक्षक थाना बोरखेड़ा मय जाप्ता पहुंचे और  दबिश देकर शहीजामा को एक अवैध पिस्टल व दो कारतूस के साथ बापर्दा गिरफ्तार किया । उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस पूर्व में पांच आरोपियों  इनायत हुसैन, विष्णु प्रजापति, इरफ अंसारी, नरेश व साजिद को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज  चुकी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं