पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से हमला

आरोपी फरार , तलाश में जुटी पुलिस

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से हमला
कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले दो मजदूरों के बीच फैक्ट्री में काम की बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार को दोनों के बीच कहासुनी हो गई एक मजदूर ने दूसरे मजदूर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

कोटा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो मजदूरों के बीच झगड़ा हो गया । एक मजदूर ने दूसरे मजदूर पर चाकू से हमला कर दिया ।हमले में गंभीर रूप से घायल पृथ्वीराज को तुरंत एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया । जहां उसका उपचार जारी है । पुलिस निरीक्षक गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले दो मजदूरों के बीच फैक्ट्री में काम की बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार को दोनों के बीच कहासुनी हो गई एक मजदूर ने दूसरे मजदूर पृथ्वीराज पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे चाकू उसके पेट को चीरता हुआ निकल गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है । मजदूर अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। इस मामले में फरार आरोपी मजदूर को तलाश किया जा रहा है ।  कुन्हाड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे : राजस्थान में हेपेटाइटिस के साइलेंट केस बढ़े, हाई-रिस्क ग्रुप में 3.2 प्रतिशत तक पॉजिटिविटी वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे : राजस्थान में हेपेटाइटिस के साइलेंट केस बढ़े, हाई-रिस्क ग्रुप में 3.2 प्रतिशत तक पॉजिटिविटी
राजस्थान में हेपेटाइटिस-बी और सी के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी। सरकारी स्क्रीनिंग में हेपेटाइटिस-बी की संक्रमण दर 1.23%...
बकाया भुगतान नहीं करने पर डेयरी संघ करेगा आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की चेतावनी
राम मंदिर दान चोरी मामले में 10 अगस्त से पहले एसआईटी की स्थिति रिपोर्ट पेश करने का सुप्रीम निर्देश
सिंधी कैंप बस स्टैंड पर लावारिस बैगों से 38.63 किलो डोडा चूरा-पाउडर बरामद, जानें पूरा मामला
पीओके 'चुनाव' के पहले चरण में हिंसा, पीपीपी कार्यकर्ता की मौत के बाद राजनीतिक तनाव और आरोप-प्रत्यारोप तेज
42वें पंडित मनमोहन भट्ट राष्ट्रीय स्मृति संगीत महोत्सव : शिव वंदना से गूंजी सुर साधना, बांसुरी के सुरीले स्वर और शास्त्रीय गायन ने बांधा समां
हरित भविष्य की राह : प्रकृति संरक्षण का संकल्प