जोधियासी में धारा 163 लागू : महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाए जाने के बाद दो पक्ष आमने-सामने, भारी पुलिस जाब्ता तैनात

प्रशासन मामले पर पूरी तरह से नजर बनाये हुए

जोधियासी में धारा 163 लागू : महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाए जाने के बाद दो पक्ष आमने-सामने, भारी पुलिस जाब्ता तैनात

महाराजा सूजरमल की मूर्ति लगाने की जगह को लेकर उपजे विवाद के बाद उप जिला मजिस्टे्रट नागौर ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए है। उधर इन आदेशों के बाद जोधियासी सहित आस-पास के क्षेत्रों में बुधवार को माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण नजर आया।

नागौर। निकवटर्ती जोधियासी गांव में महाराजा सूजरमल की मूर्ति लगाने की जगह को लेकर उपजे विवाद के बाद उप जिला मजिस्टे्रट नागौर ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए है। उधर इन आदेशों के बाद जोधियासी सहित आस-पास के क्षेत्रों में बुधवार को माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण नजर आया। मूर्ति की सुरक्षा के लिए जोधियासी गांव में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

सुरक्षा के लिहाज से 5 थानों के पुलिस जाब्ते के साथ आरएसी कम्पनी तैनात की गई है। प्रशासन मामले पर पूरी तरह से नजर बनाये हुए है। जोधियासी में धारा 163 लागू होने के बाद गांव में किसी भी प्रकार के जुलूस, धरना, प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। यह रोक 2 महीने तक लागू रहेगी। मालूम हो कि मंगलवार को जोधियासी में सार्वजनिक स्थान पर महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाए जाने के बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान